फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi said about action against robert vadra after coming in power

मोदी ने बताया, सत्ता में आने के बाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ क्या करेंगे?

Mon, 28 Apr 2014 07:29 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Mon, 28 Apr 2014 07:29 AM IST
विज्ञापन
modi said about action against robert vadra after coming in power

रॉबर्ट वाड्रा पर भाजपा के तीखे हमलों के बीच नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करते लेकिन चाहेंगे कि इस मामले में कानून अपना काम करे।

विज्ञापन


भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से पूछा गया था कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ लग रहे आरोपों पर क्या रुख अख्तियार करेगी?
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कहा कि वह बदले और किसी के पीछे पड़ने की राजनीति में विश्वास नहीं करते क्योंकि वह खुद पिछले दस साल से इसके शिकार रहे हैं। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। इसलिए अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कानून उसके खिलाफ अपने हिसाब से कदम उठाए। लेकिन यह कार्रवाई कानूनी तरीके से होनी चाहिए। ऐसे कदमों को राजनीतिक नफे-नुकसान से प्रेरित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के बयान का दिया जवाब

modi said about action against robert vadra after coming in power

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में मोदी ने प्रियंका के उस बयान का जवाब भी दिया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके परिवार को अपमानित किया जा रहा है। मोदी ने कहा, बेटी की ओर से मां का बचाव करना स्वाभाविक है। एक बहन अपने भाई का बचाव करना ही चाहेगी। इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

उनसे पूछा गया कि असली मोदी कौन हैं? एक मजबूत इच्छाशक्ति वाला और निर्णायक शख्स या फिर विभाजनकारी और अधिनायकवादी?

इस पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके करीब रहकर काम किया है उनका मानना है कि वह दृढ़ निश्चयी और निर्णायक हैं। कुछ लोग उनके व्यक्तित्व के आधार पर उनका आकलन करते हैं। ऐसे लोगों को आज तक मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अक्षमता का कोई आरोप नहीं मिला है।

'अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस'

modi said about action against robert vadra after coming in power

मोदी ने पक्का भरोसा जताया कि एनडीए और चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगी मिलकर बहुमत हासिल कर लेंगे। उनसे पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी, जयललिता और मायावती के समर्थन की जरूरत पड़ेगी? तीनों उनकी आलोचना में जुटी हैं।

इस पर उन्होंने कहा कि एनडीए के बहुमत का पूरा भरोसा है। हालांकि वह देश चलाने के लिए हर किसी से समर्थन और सहयोग लेना चाहेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर धर्मनिरपेक्षता के बंकर में छिपने का आरोप लगाया और कहा कि वह अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उसके लिए पूरे देश में 100 सीटें भी हासिल करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed