{"_id":"a0ea8c6dd7dfa5d967fce53fef2ca699","slug":"modi-s-rally-was-interrupted-in-assam-by-gogoi-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में मोदी की रैली को इजाजत नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम में मोदी की रैली को इजाजत नहीं
एजेंसी/गुवाहाटी
Updated Sat, 29 Nov 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम सरकार ने गुवाहाटी के एक स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को इजाजत देने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शुक्रवार को खेल और युवा कल्याण विभाग को आदेश दिया है कि स्टेडियम में खेल से इतर किसी भी प्रकार की गतिविधि को इजाजत न दी जाए। यहां के सरुसाजय स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में 30 नवंबर को भाजपा की रैली होने वाली है।
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी की सरकार ने कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को रैली की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।
इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम परिसर में किसी भी प्रकार की राजनीतिक, सांगठनिक या व्यक्ति की रैली की इजाजत देने से साफ मना कर दिया गया है।
इस बीच स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि स्टेडियम में आयोजन की इजाजत राज्य सरकार देती है और अगर कोई दिक्कत थी तो पहले ही इजाजत नहीं देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
हमें पता है कि खेल से अलग कई प्रकार के आयोजन इस स्टेडियम में पहले हो चुके हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि तरुण गोगोई के बेटे की शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन इस स्टेडियम में हो चुका है, उस वक्त सीएम को स्टेडियम की चिंता क्यों नहीं थी।
विज्ञापन