{"_id":"2ad85bfa1ba648c60198f242c66cd4cd","slug":"modi-responsible-for-onion-prices-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महंगे प्याज के लिए मोदी जिम्मेदार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'महंगे प्याज के लिए मोदी जिम्मेदार'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Nov 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के हमलों ने शुक्रवार को दिलचस्प मोड़ ले लिया, जब केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने प्याज के बढ़ते दामों के लिए भाजपा के पीएम पद के दावेदार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
सिब्बल ने कहा कि देश भर में प्याज की कमी है, क्योंकि मोदी सरकार ने कच्छ में लंबी-चौड़ी जमीन अदानी ग्रुप को दे दी है, जहां प्याज की खूब पैदावार थी।
सिब्बल ने कहा, "वही प्याज यहां आता था।" दूसरी तरफ वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री को अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी समझ सुधारनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "यह अच्छा है कि वह अर्थव्यवस्था में दिलचस्पी ले रहे हैं। जैसे-जैसे वह और दिलचस्पी लेंगे, ज्यादा सीखेंगे।" महंगे प्याज पर मचे हो-हल्ले के बीच आया यह बयान आया, तो भाजपा ने भी जवाबी हमला बोला।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि सिब्बल अपना कद बढ़ाने की कोशिश में हैं, क्योंकि वह खुद भी जानते हैं कि मोदी तक पहुंचने का दम उनमें नहीं है।
उन्होंने कहा, "मोदी की रैलियों में जो भीड़ पहुंच रही है, वे बीते दशकों में दिखी संख्या से कहीं ज्यादा है। कांग्रेस थर्रा उठी है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आम चुनावों के नतीजों से कैसे निपटा जाए?"