'पर्सन ऑफ द ईयर' की दौड़ से बाहर हुए मोदी
वह इस खिताब के लिए टाइम पत्रिका द्वारा चुने गए अंतिम आठ प्रतिभागियों की सूची में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे। जबकि अब तक इस दौड़ में मोदी के सबसे आगे चलने की खबरें सामने आ रही थीं।
टाइम पत्रिका के संपादकों ने 50 वैश्विक नेताओं और सीईओ में से आठ प्रतिभागियों को इस सूची के लिए चुना है, जिनके नामों का सोमवार को ऐलान किया गया।
10 दिसंबर को होगा फाइनल ऐलान
अंतिम आठ की सूची में जिनके नाम शामिल हैं, उनमें अलीबाबा समूह के मुखिया जैक मा, इबोला पीड़ित के देखभालकर्मी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, एपल के सीईओ टिम कुक, फर्गुसन प्रदर्शनकारी, गायिका टेलर स्विफ्ट, नेशनल फुटबॉल लीग कमिश्नर रोजर स्टोको गोडेल और कुर्दिश नेता मसूद बरजानी शामिल हैं।
10 दिसंबर को टाइम पत्रिका के संपादक इनमें से इस साल का पर्सन ऑफ द ईयर चुनेंगे और इसका ऐलान करेंगे।
टाइम ने अभी ऑनलाइन रीडर सर्वे के विजेता का ऐलान नहीं किया है। इसमें मोदी सबसे आगे चल रहे थे। यह खिताब 1927 उन लोगों को दिया जा रहा है, जिन्होंने अपने अच्छे या खराब कामों से दुनिया को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।