फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi minister thawar chand gehlot says sorry for his statement

इंदिरा-राजीव पर बयानः मोदी के मंत्री ने माफी मांगी

Fri, 27 Nov 2015 08:39 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
modi minister thawar chand gehlot says sorry for his statement

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं की परिस्थितियों को लेकर गुरुवार को लोकसभा में अपनी एक टिप्पणी के लिए केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कांग्रेस की भारी आपत्ति के बाद शुक्रवार को खेद प्रकट करना पड़ा। इसके बाद ही शुक्रवार को लोकसभा शुरू हो सकी।

विज्ञापन


गुरुवार शीतकालीन सत्र में चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा था कि जिन लोगों ने संविधान के निर्माण में कोई योगदान नहीं किया अब वह संविधान की बात करते हैं।
विज्ञापन


सोनिया गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद और मंत्री गहलोत ने कहा था कि अपने समय में सबसे ज्यादा संविधान का उल्लंघन करने वाली कांग्रेस अब संविधान की रक्षक बन रही है। संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बयान में गहलोत ने देश में आपाताकाल लगाने के साथ-साथ इस बात का भी जिक्र किया कि यदि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या हुई है तो उनकी गलत नीतियों की वजह से ही हुई है।

उन्होंने कहा था कि इन दोनों की हत्या इन दोनों की गलत और गंदी राजनीतिक वजहों से ही हुई थी। उनके इस बयान पर कांग्रेसी सदस्यों ने हंगामा करते हुए उनके माफी मांगने की बात कही थी।

गहलोत ने मांगी माफी

modi minister thawar chand gehlot says sorry for his statement

अपने इस बयान पर गहलोत ने शुक्रवार को सदन शुरू होते ही माफी मांग ली। शुक्रवार को जैसे ही सदन शुरू हुआ कांग्रेस के सदस्यों ने इस बयान पर माफी मांगने की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

इसी हंगामे के बीच गहलोत ने माफी मांगी। उन्होंने कहा‌ कि उनका इरादा किसी व्यक्ति को आहत करना नहीं था। यदि उनके बयान से किसी को चोट पहुंची है तो वह इसके ‌‌लिए खेद प्रकट करते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने खुद इस मसले को संज्ञान में लेते हुए गहलोत से माफी मांगने को कहा। गहलोत के माफी मांगने के बाद ही लोकसभा का सदन आगे चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed