फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi is just like hitler, we don't need this type of gurad

मोदी है हिटलर, ऐसे चौकीदार की जरूरत नहीं

Tue, 11 Mar 2014 10:27 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
modi is just like hitler, we don't need this type of gurad

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी पर उनके ही गढ़ गुजरात में जमकर हमला बोला। राहुल ने मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि देश की जनता को चौकीदार की नहीं बल्कि हक की जरूरत है। उन्होंने भाजपा के पीएम उम्मीदवार मोदी पर किसानों की जमीन हड़प कर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


भाजपा और मोदी की विचारधारा को जहरीली बताते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि जो लोग सरदार पटेल की विरासत पर कब्जा करना चाहते हैं और उनकी विशाल प्रतिमा बनवाने का ढोंग कर रहे हैं, उन्हें पटेल के बारे में कम से कम 10 पेज तो पढ़ लेने चाहिए थे।
विज्ञापन


गुजरात के खेड़ा जिले की बालासिनोर में आयोजित रैली में राहुल ने कहा कि दो तरह के नेता होते हैं। एक गांधी जी जैसे जो लोगों के बीच जाते थे और उनकी एक विचारधारा थी और वह लोगों के ज्ञान पर भरोसा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की जमीन किसने की चोरी?

modi is just like hitler, we don't need this type of gurad

मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरे तरह के नेता हिटलर की तरह होते हैं, जो सोचता था कि लोगों के बीच जाने की कोई जरूरत नहीं। वह सोचता था कि दुनिया का सारा ज्ञान उसी के दिमाग में भरा हुआ है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करने वाले व्यक्ति के मंत्रिमंडल में जेल जा चुके तीन-तीन मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार जनता की आवाज सुनकर भूमि अधिग्रहण कानून लाई।

उन्होंने कहा कि देश की जनता अधिकार चाहती है न कि चौकीदार। उन्होंने पूछा कि गुजरात में किस तरह की चौकीदारी हो रही है। किसानों से लाखों एकड़ जमीन लेकर उद्योगपतियों को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से जमीन लेने को चौकीदारी नहीं चोरी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed