फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi is india's first prime minister says google

भारत का पहला पीएम सर्च करने पर गूगल ने दिखाई मोदी की तस्वीर

Thu, 15 Oct 2015 04:34 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
modi is india's first prime minister says google

गूगल पर India's first prime minister यानी भारत का प्रथम प्रधानमंत्री सर्च करें तो जवाब आता है-जवाहर लाल नेहरू। हालांकि जवाब के साथ जो तस्वीर आती है, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।

विज्ञापन


ये बिलकुल स्पष्ट है कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री नहीं हैं। वे वर्तमान प्रधानमंत्री हैं और उनसे पहले 12 प्रधानमंत्री रह चुके हैं। गुलजारी लाल नंदा कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन


ज्ञान के लिए गूगल की शरण लेना आम बात हो गई। फिर भी गूगल कभी-कभी ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो 'भयावह' होती हैं।

गूगल पहले भी कई कर चुका है गलतियां

modi is india's first prime minister says google

गूगल प्रधानमंत्री मोदी को लेकर पहले भी कई गलतियां कर चुका है। मोदी की नाम 'top 10 criminals of the world' सूची में शामिल किया जा चुका है। उन्‍हें 'most stupid Prime Ministers in the world' की सूची में भी गूगल दिखा चुका है।

गूगल पर 'फ्रॉड' और 'विश्वासघाती' सर्च करने पर भी जवाब में प्रधानमंत्री मोदी का नाम दिख चुका है। दरअसल गूगल से ये गल‌तियां सर्च इंजन ऑप्टेमाइजेशन (SEO) में हुई गड़बड़ियों के कारण हो रही हैं।

प्रधानमंत्री को क्रिमिनल की ‌‌लिस्ट में दिखाए जाने पर दी गई सफाई में गूगल ये बता भी चुका है। गूगल ने उस गलती के कारण माफी मांगी थी। 'भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की सूची' के साथ मोदी की फोटो गूगल के एल्गोरिदम में हुई किसी गलती का ही नतीजा है। देखना ये है कि गूगल की निगाह इस पर कब जाती है और ये गलती कब तक ठीक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed