{"_id":"26ba8816-22c0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"modi-is-free-for-us-visa-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी वीजा आवेदन के लिए मोदी स्वतंत्रः अमेरिका ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमेरिकी वीजा आवेदन के लिए मोदी स्वतंत्रः अमेरिका
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 31 Oct 2012 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोधरा दंगे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा देन से इनकार करने वाले अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि मोदी अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने को स्वतंत्र हैं। अमेरिका की ओर से यह बयान मोदी का बहिष्कार समाप्ति की घोषणा के कुछ ही दिनों के अंदर आया है।
विज्ञापन
अमेरिका के उप विदेश मंत्री (दक्षिण और मध्य एशिया) रॉबर्ट ब्लैक ने मंगलवार को कहा कि उनके देश का गुजरात के साथ बहुत बढ़िया संबंध हैं। गुजरात अमेरिकी कंपनियों के लिए काफी बड़ा बाजार है। मोदी का जिक्र करते हुए ब्लैक ने कहा कि वह किसी तरह की कल्पना नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि अब मोदी जब चाहें अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पर अमेरिकी कानून के मुताबिक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में ब्लैक ने कहा कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव अथवा भविष्य पर किसी तरह की अटकल नहीं लगाना चाहते। इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। चुनाव बाद जो भी सत्ता संभालेगा अमेरिका उसी के साथ काम करेगा। गौरतलब है कि हाल में ब्रिटेन को ओर से भी मोदी का बहिष्कार खत्म करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन