फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi government special plan for Ayodhya build hi-tech Ram museum.

मोदी सरकार का खास प्लान, अयोध्या में बनेगा राम म्यूजियम

Tue, 09 Jun 2015 03:18 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
Modi government special plan for Ayodhya build hi-tech Ram museum.

भले ही अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सस्पेंस कायम हो। इस बीच मोदी सरकार यहां एक राम म्यूजियम बनाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


अयोध्या वैसे भी सियासी तौर पर खासा सुर्खियों में रहता है। ऐसे में मोदी सरकार ने एक खास योजना के तहत यहां हाईटेक राम म्यूजियम बनाने की सोच रही है। इस म्यूजियम में राम के साथ-साथ रामायण से जुड़ी जानकारियां होंगी।

पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ये म्यूजियम प्रस्तावित 'रामायण सर्किट' का ही हिस्सा होगा।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने दी जानकारी

Modi government special plan for Ayodhya build hi-tech Ram museum.

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बताया कि इस राम म्यूजियम का विवादित स्थल से कोई लेना-देना नहीं होगा। उन्होंने बताया कि ये खास संग्रहालय एक बड़ी समग्र योजना का हिस्सा होगा। योजना के मुताबिक इस संग्रहालय में राम और रामायण की महिमा का बखान किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि ये हमारी प्राथमिकताओं में शुमार है बस इंतजार इससे जुड़े फंड का है। हम इसे अगले साल शुरू कर देंगे। उनके मुताबिक इस मामले पर जल्द ही विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट सामने आएगी। इस म्यूजियम का मॉडल दिल्ली के स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर जैसा होगा।

उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम में खास तौर से लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ-साथ इसमें नौका यात्रा और स्वामी नारायण पर एक फिल्म भी दिखाई जाएगी।

राम मंदिर से कोई लेना-देना नहीं

Modi government special plan for Ayodhya build hi-tech Ram museum.

अयोध्या को लेकर सरकार की खास योजना है जिसमें इसके विभिन्न हिस्सों को राम से संबंधित स्थलों के तौर पर विकसित करने की योजना है। साथ ही सरकार इस शहर को बड़े सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है।

जब उनसे इसके पूरे होने के बारे में पूछा गया तो पर्यटन मंत्री ने बताया कि म्यूजियम का काम यूपी चुनावों से पहले 2017 तक पूरा हो जाएगा। महेश शर्मा ने कहा कि हमारी योजना यहां पर्यटन को बढ़ावा देने की है। हम ये नहीं कह रहे कि यहां हम कोई राम मंदिर बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार पहले से ही पांच सर्किट को लेकर बनाई गई योजना पर काम कर रही है। हम हर साल एक नए सर्किट का ऐलान करेंगे।

विज्ञापन

अक्षरधाम मंदिर जैसा होगा म्यूजियम

Modi government special plan for Ayodhya build hi-tech Ram museum.

रामायण सर्किट की शुरूआत केंद्र पहले अयोध्या और चित्रकूट से करेगा और बाद हम बस्ती के मकोहदा में भी इसे बनाएंगे। इसके बाद उन्नाव के जानकी कुंड में भी इसे बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ सरकार की योजना राम से जुड़े सभी प्रमुख जगहों पर इसे विकसित करने की है।

पर्यटन मंत्री के मुताबिक सरकार राम और रामायण को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। इसके लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार की योजना देश से बाहर भी इसे संचालित करने पर होगी। इसमें भारतीय त्योहारों और पर्यटन स्थल भी जुड़े हुए होंगे।

मंत्रालय के अधिकारियों ने भी कहा है कि केंद्र के तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिकता विस्तार परियोजना (प्रसाद) के तहत हमने उत्तर प्रदेश सरकार से ऐसे प्रस्ताव मांगे हैं। जिससे इन जगहों को विकसित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed