फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi government plans on self attested document.

मोदी की 'खास' सौगात बनी दूर की कौड़ी

Wed, 10 Sep 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Sep 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
Modi government plans on self attested document.

केंद्र सरकार ने कागजातों के राजपत्रित अधिकारियों से सत्यापन की जगह स्वयं सत्यापन की सुविधा का ऐलान तो कर दिया है लेकिन इसे मूर्त रूप लेने में लंबा वक्त लगेगा।

विज्ञापन


सरकार इसके लिए अलग अलग विभागों, मंत्रालयों और राज्यों के साथ तालमेल बिठाकर कागजातों के सत्यापन संबंधी कानून में फेरबदल के लिए संशोधन तक लाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को अपने मंत्रालय की सौ दिनों की उपलब्धियां गिना रहे कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने माना कि स्वयं सत्यापन की सुविधा अभी लागू नहीं हुई है।

सरकार इसके लिए अधिसूचना जल्द जारी करेगी लेकिन यह संबंधित मंत्रालयों और राज्य सरकारों पर निर्भर करेगा कि वह आम लोगों को यह सुविधा किस हद तक देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन संबंधी कानून में बदलाव का मामला

Modi government plans on self attested document.

कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह भी साफ किया कि सुरक्षा, सेना, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती व बंदूक के लाइसेंस जैसे मामलों से संबंधित कागजात में स्वयं सत्यापन की छूट नहीं होगी। कार्मिक मंत्री ने कहा कि इस सुविधा से दरअसल लोगों और सरकार के बीच विश्वास का भाव पैदा होगा।

न्यूनतम सरकार के साथ अधिकतम शासन के पीएम मोदी के मूल मंत्र के साथ कार्मिक मंत्रालय ने कई नई पहल की हैं। सरकार ने फैसला किया है कि अधिकारियों के रिटायर हो जाने के बाद भी उनके तजुर्बे का इस्तेमाल किया जाएगा।

सिंह ने कहा कि बदलते आर्थिक-सामाजिक परिवेश में अब लोग लंबी जिंदगी जी रहे हैं। अब रिटायरमेंट के बाद लोग कम से कम दस साल तक स्वस्थ रहते हैं। ऐसे में उनका इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि सामाजिक और पारिवारिक तौर पर भी उनकी प्रासंगिकता बनी रहे।

इसी क्रम में मंत्रालय ने विकलांग बच्चों के अधिकारी माता पिता को विभागीय ट्रांसफर से मुक्त करने का भी फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed