फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi Government have the gift of the 4300 Pak, Afghan refugees

मोदी सरकार ने 4300 शरणार्थियों को दिया नायाब तोहफा

Mon, 15 Jun 2015 08:09 AM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
Modi Government have the gift of the 4300 Pak, Afghan refugees

नरेंद्र मोदी सरकार ने एक साल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के करीब 4300 हिंदुओं और सिखों को नागरिकता प्रदान की है। इसे पड़ोसी देशों के करीब दो लाख शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के पहले कदम के तौर पर देखा जा रहा है। यूपीए-2 के पूरे कार्यकाल के दौरान 1,023 लोगों को नागरिकता दी गई थी।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर इन शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की गई है। भाजपा की नीति है कि भारत शरण मांगने वाले ‘सताए हुए हिंदुओं का स्वाभाविक घर’ है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान कहा था कि पाकिस्तानी और बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थियों से दूसरे भारतीय नागरिकों की तरह ही व्यवहार होगा। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के करीब दो लाख हिंदू और सिख शरणार्थी इस समय भारत में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसलिए लिया मोदी सरकार ने यह फैसला

Modi Government have the gift of the 4300 Pak, Afghan refugees

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मई 2014 में मोदी सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से मध्य प्रदेश में करीब 19,000 शरणार्थियों को लंबी अवधि का वीजा दिया गया। राजस्थान में करीब 11,000 और गुजरात में 4,000 लंबी अवधि के वीजा दिए गए।

अप्रैल में गृह मंत्रालय ने लंबी अवधि वीजा आवेदन जमा कराने और विभिन्न एजेंसियों द्वारा इस पर गौर करने के लिए एक आनलाइन सिस्टम की शुरुआत की थी।

यह फैसला पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू और सिख अल्पसंख्यकों द्वारा झेली जा रही समस्याओं से निपटने के लिए लिया गया है। ये लोग स्थायी तौर पर भारत में बसना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed