फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi government amends all India services rules, makes bureaucracy citizen friendly

जनता की सहूलियत के लिए मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Sat, 09 Aug 2014 08:33 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
Modi government amends all India services rules, makes bureaucracy citizen friendly

नौकरशाही की लालफीताशाही खत्म करने की कोशिश में जुटी मोदी सरकार ने इस ओर एक और कदम बढ़ाया है।

विज्ञापन


पहले कागजात को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराने की बाध्यता खत्म करने के बाद नई सरकार ने नौकरशाही की आचरण नियमावली में परिवर्तन कर दिया है। नई सरकार ने ऑल इंडिया सर्विसेज रूल्स 1968 में संशोधन कर नौकरशाही के लिए 17 नए मानक जोड़ दिए हैं।

अधिकारी राजनीति से परे रहें

Modi government amends all India services rules, makes bureaucracy citizen friendly

आचरण नियमावली में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी राजनीति से परे रह कर नैतिक मापदंड स्थापित करें।

इसके अलावा इन्हें सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्य में निष्पक्षता और खास कर कमजोर वर्गों के लिए खासतौर पर काम करने के साथ आम लोगों के साथ शालीनता से पेश आने और अच्छा व्यवहार करने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 नए मानक तय किए गए

Modi government amends all India services rules, makes bureaucracy citizen friendly

सरकारी सूत्रों का कहना है कि दरअसल यह नौकरशाही पर नकेल कस कर उसे आम लोगों के प्रति अधिक से अधिक जवाबदेह बनाने की प्रक्रिया के तहत किया गया है। नई नियमावली में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए 17 नए मानक तय किए गए हैं।

नियमावली में प्रतिभा को संरक्षण देने, कार्यों में पूर्ण स्वायत्तता बरतने और राजनीति से दूर रह कर कार्य करने केलिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नई सरकार ने अचानक प्रमाण पत्रों सहित अन्य दस्तावेजों का सत्यापन राजपत्रित अधिकारी से कराने की बाध्यता खत्म कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed