{"_id":"1c789afe72eb47f2e84343976ba48f51","slug":"modi-gave-package-to-kashmir-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का कश्मीर को 745 करोड़ का पैकेज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी का कश्मीर को 745 करोड़ का पैकेज
Updated Fri, 24 Oct 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से तबाह घरों और स्थानीय अस्पतालों के पुनर्निर्माण के लिए 745 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर पहुंचे मोदी ने छह प्रमुख स्थानीय अस्पतालों के जीर्णोद्धार के लिए 175 करोड़ रुपये और बाढ़ से नष्ट हुए घरों के पुनर्निर्माण के लिए 570 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है।
विज्ञापन
श्रीनगर में राहत पैकेज की घोषणा करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान से उबरने में केंद्र राज्य की हरसंभव मदद करेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के भेजे गए 44,000 करोड़ के नुकसान के ज्ञापन पर विचार कर रही है।
'देश साथ है'
श्रीनगर के राजभवन में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के दुख में पूरा देश शामिल है। मेरी सरकार राहत कार्यों में जनता के साथ खड़ी है।"
विज्ञापन
उन्होंने हजारों स्कूली बच्चों को किताब-कॉपी देने की भी घोषणा की।
भारतीय प्रधानमंत्री ने दिवाली को जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के साथ मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद वह गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर पहुंचे।
राज्य के अलगाववादी संगठनों ने उनके दौरे का विरोध करते हुए राज्य में बंद की घोषणा की थी और जिसकी वजह से श्रीनगर की सड़कें सूनी रहीं।