{"_id":"7afd2e1023214ab6541e79cf3eb37dd9","slug":"modi-conflict-at-all-times-nitish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का हर समय करता रहूंगा विरोधः नीतीश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी का हर समय करता रहूंगा विरोधः नीतीश
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को खुलासा किया कि उन्होंने भाजपा नेताओं के लिए आयोजित भोज को रद्द नहीं किया था, बल्कि भाजपा ने ही भोज में नहीं आने का संदेश भिजवाया था। यह बात उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद का जवाब देते हुए कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी नरेन्द्र मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और वह राजनीतिक रूप से उनका विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे। नीतीश ने कहा कि बिहार के लिए जब जहां जिस रूप में मोदी से मिलना जरूरी होगा, हम मिलेंगे। वह देश के प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री किसी दल का नहीं होता है, वह जनता का प्रतिनिधि होता है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में जो भी राजनीतिक परिस्थिति बनी है, उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। हमारी विचारधारा अलग रही तो हम बुरे हो गए, लेकिन शिवसेना की विचारधारा तो भाजपा से मिलती जुलती है।
विज्ञापन
शिवसेना को सबक सिखाने के लिए एनसीपी से समझौता कर लिया। कश्मीर में तो भाजपा ने अपने मूल सिद्धांत से ही समझौता कर लिया। बिहार में भाजपा ने जो गंदा खेल खेलने की कोशिश की है वो जनता देख रही है।