फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi came to power to the Hindu vote

'हिंदू वोट की बदौलत सत्ता में आई मोदी सरकार'

Sat, 20 Jun 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला मुंबई
ब्यूरो / अमर उजाला मुंबई Updated Sat, 20 Jun 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
Modi came to power to the Hindu vote

शिवसेना ने दावा किया है कि जिस हिंदू वोट की बदौलत नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, उस बहुसंख्यक समुदाय को दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने एकजुट किया था। शिवसेना ने पार्टी के स्थापना के 50 साल पूरे होने पर मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा है कि ठाकरे ने सबसे पहले यह विचार किया था कि देश के हिंदू अब हिंदू के तौर पर एकजुट होकर मतदान करें।

विज्ञापन


शिवसेना ने कहा है कि उस समय जो हिंदुत्व की चिंगारी उठी, उसी की बदौलत मोदी आज दिल्ली की सत्ता में आ पाए हैं। मुखपत्र में कहा गया है कि बाल ठाकरे ने मराठी मानुष और हिंदू समाज की नस को पहचाना था।
विज्ञापन


हिंदुओं को डरपोक और नपुंसक कहने वाली धर्मांध शक्तियों को बाल ठाकरे ने चुनौती देते हुए इस समाज में साहस भरा था। आज उसी की बदौलत देश में हिंदू विचारों का राज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मराठी मानुष और हिंदुत्व के साथ ही देश के मौजूदा हालात पर अपनी राय व्यक्त करते हुए शिवसेना ने कहा है कि हर दिन गुजरने के साथ ही देश के सामने मौजूदा सवाल और गंभीर होते जा रहे हैं। आज से 50 साल पहले 19 जून 1966 को बाल ठाकरे ने मराठी और क्षेत्रीय अस्मिता के नाम पर शिवसेना का गठन किया था।


गोल्डन जुबिली नहीं मना पाई शिवसेना
शिवसेना ने पार्टी की गोल्डन जुबिली मनाने की तैयारी की थी। इसके लिए सायन स्थित षड्मुखानंद हॉल भी बुक किया गया था, लेकिन बारिश ने समारोह में खलल डाल दिया। इसके बाद शिवसेना सांसद व प्रवक्ता संजय राऊत ने समारोह रद्द करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed