फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi brand banaras vision document for varanasi development

जानिए, क्या है मोदी का ‘ब्रांड बनारस’

Tue, 06 May 2014 08:31 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
Modi brand banaras vision document for varanasi development

‘मां गंगा और बनारस से पुराना नाता है’ और ‘मां गंगा ने बुलाया है’ जैसे जुमलों से काशीवासियों के दिल में जगह बनाने वाले नरेंद्र मोदी अब ‘ब्रांड बनारस’ की बात करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को मोदी के सपने पर आधारित विजन बनारस डाक्यूमेंट जारी करने जा रही है।

इसमें बनारस को वैश्विक स्तर पर भारत का ब्रांड बनाने की बात कही गई है। बनारस को ब्रांड के रूप में तब्दील करने के लिए बुनकर, गंगा और पर्यटन को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

बुनकरों के लिए फाइव एफ कान्सेप्ट, गंगा के लिए रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट

Modi brand banaras vision document for varanasi development

इसमें वाराणसी में देश का पहला पर्यटन विश्वविद्यालय खोलने की भी योजना शामिल है। यह प्रोजेक्ट हावर्ड, कैंब्रिज, मैसाच्युटे्स के साथ-साथ आईआईएम अहमदाबाद और आईआईटी प्रोफेशनल्स ने तैयार किया है।

मोदी के विजन डाक्यूमेंट ‘ब्रांड बनारस’ में बुनकरों के लिए फाइव एफ (फॉर्म, फाइबर, फैब्रिक, फैशन और फॉरेन) कान्सेप्ट पर प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।

इसमें बुनकरों के लिए एक ऐसे फॉर्म की कल्पना की गई है जिसमें उन्हें फाइबर और फैब्रिक मिलेगा। बुनकरों को नए ट्रेंड का वैश्विक फैशन पता होगा और उन्हें विदेशी बाजार मुहैया कराया जाएगा। बुनकरों की तकनीकी सहायता और बुनियादी सुविधाएं भी मिलेंगी।

काशी में खुलेगा देश का पहला टूरिज्म विश्वविद्यालय

Modi brand banaras vision document for varanasi development

काशी के पर्यटन को भी वैश्विक स्तर पर ब्रांड के रूप में दर्शाने के लिए यहां देश का पहला टूरिज्म विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा इस विजन डाक्यूमेंट का प्रमुख हिस्सा है।

इस यूनिवर्सिटी में न केवल हाई क्लास प्रोफेशनल तैयार करने की योजना है बल्कि ऑटो और टैक्सी ड्राइवर, गाइड, टूरिस्ट वालंटियर को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

पर्यटन के विकास के लिए बुनियादी सुविधाएं हों, विजन डाक्यूमेंट में इसका भी जिक्र होगा।

विज्ञापन

गंगा के लिए भी रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट की योजना

Modi brand banaras vision document for varanasi development

दिसंबर की रैली से लेकर नामांकन तक और अब प्रचार में, लगातार गंगा की बात करने वाले मोदी के विजन डाक्यूमेंट में प्रदूषण मुक्त गंगा का सपना दिखाया गया है।

इसमें साबरमती रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट की तरह गंगा के लिए भी रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट की योजना बनाई गई है।

विजन डाक्यूमेंट में इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि अब तक गंगा के लिए अरबों रुपये खर्च हुए हैं लेकिन पतित पावनी गंगा का प्रदूषण दूर नहीं हो पाया है।

मार्च में ही शुरू हो गया था काम

Modi brand banaras vision document for varanasi development

मोदी का चुनाव प्रबंधन देख रहे एक बड़े भाजपा पदाधिकारी का कहना है कि मोदी ने ब्रांड बनारस की शुरुआत तभी कर दी जब संघ ने उन्हें वाराणसी से लड़ने के संकेत दिए थे।

उसके बाद मोदी की मैनेजमेंट टीम में शामिल आईआईटी, आईआईएम अहमदाबाद और हावर्ड, मैसाच्युटे्स, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के हाइली क्वालीफाइड प्रोफेशनल्स ने वाराणसी में करीब एक महीने रुक कर अलग-अलग इलाकों और विषय वस्तु के अनुसार

‘ब्रांड बनारस’ का विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed