फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi attacks rahul gandhi precisely

राहुल की हर बॉल पर मोदी का करारा शॉट

Fri, 25 Oct 2013 07:15 PM IST
भरत शर्मा/टीम डिजिटल
भरत शर्मा/टीम डिजिटल Updated Fri, 25 Oct 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
modi attacks rahul gandhi precisely

झांसी में नरेंद्र मोदी गरजे तो कांग्रेस और सपा-बसपा के अलावा उन्होंने राहुल गांधी पर खास तौर से गुस्सा उतारा। ऐसा लगा, जैसे बीते तीन-चार दिन में हुई चुनावी रैलियों में कुछ बयान देकर राहुल ने मोदी को हमला बोलने का साजो-सामान दे दिया था।

विज्ञापन


पढ़ें, मोदी और आजम ने राहुल से पूछा एक ही सवाल
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल में अपनी मां सोनिया गांधी के आंसुओं, पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी की मौत का जिक्र कर श्रोताओं से इमोशनल कनेक्शन की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी में मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत राहुल पर तंज कसते हुए की। उन्होंने कहा, "मैं यहां रोने-धोने नहीं आया हूं और न ही मैं आंसू बहाने वालों की तरह कोई कथा सुनाने आया हूं। मैं आपके आंसू पोंछने का विश्वास दिलाने आया हूं।"

राहुल के पैकेज पर मोदी की चुटकी
मोदी ने रैली में बार-बार राहुल पर हमला बोला। इन दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भोजन के अधिकार और जमीन के अधिकार की बात करते हैं।

इस पर मोदी ने शुक्रवार को कहा, "शहजादे इन दिनों जहां जाते हैं, पैकेज की बातें करते हैं। आपके यहां भी आए थे। आपको लगा होगा कि वह आपका भला करने आए हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वह पैकेज भला करने के लिए नहीं, बल्कि यूपी के नेताओं का मुंह बंद करने के लिए भेजा गया था।"

उन्होंने कहा, "वक्त आ चुका है कि सपा-बसपा और कांग्रेस को पैकिंग करके रवाना करो। पैकेज नहीं, यह पैकिंग का वक्त है। ये लोग लूट में एक्सपर्ट हैं।"

दादी पर सिखों की गुगली
राजस्थान के चूरू में राहुल ने कहा था कि अपनी दादी इंदिरा गांधी के मरने पर उन्हें गहरा सदमा लगा था और गुस्सा भर गया था, जिसे निकलने में 15 साल लग गए।

इसी बयान पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, "शहजादे को दादी के मरने पर गुस्सा आया। हम समझ सकते हैं। लेकिन मेरा सवाल है कि क्या सभी कांग्रेसी गुस्सा थे? उन्हें दादी के मरने का दुख हुआ और गुस्सा आया, लेकिन इसके बाद जो हजारों सिखों को काटा गया, जिंदा जला दिया गया, क्या शहजादे को इस पर गुस्सा आया? क्या उन सिख परिवारों के बारे में कुछ सोचा?"

मोदी का सवाल, राहुल को खुफिया जानकारी क्यों मिली?
राहुल ने गुरुवार को इंदौर की रैली में आईएसआई वाला बयान देकर बखेड़ा कर दिया। राहुल ने कहा कि उन्हें खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया है कि पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित परिवारों कुछ नौजवानों से संपर्क बनाए हुए हैं।

मोदी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, "आखिर शहजादे हैं कौन? सिर्फ सांसद ही तो हैं। अगर ऐसा है, तो हिंदुस्तान के इंटेलिजेंस के लोग अत्यंत गुप्त जानकारी उनसे कैसे साझा कर रहे हैं, जिसने आज तक कोई गुप्तता की शपथ नहीं ली।"


भाजपा के पीएम पद के दावेदार ने कहा, "वह कहते हैं कि आईएसआई मुजफ्फरनगर तक पहुंच गई है। मैं पूछता हूं कि सरकार आपकी है। देश पर हुकूमत आपकी है। क्या कारण है कि आईएसआई आपकी नाक के नीचे यूपी के गलियारे में पैर पसारने की ताकत रखती है? आप क्या कर रहे हैं। देश जवाब मांग रहा है।"

जाहिर है, अब तक भाजपा और कांग्रेस, दोनों इस लड़ाई को मोदी बनाम राहुल मानने से इनकार करती रही हैं, लेकिन चुनावी रैलियों के भाषण इशारा कर रहे हैं कि अब इन दोनों में सीधी जंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed