{"_id":"335892aef976c90b742b658665a37539","slug":"modi-attack-on-upa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को रुपये नहीं, केवल कुर्सी की चिंता: मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरकार को रुपये नहीं, केवल कुर्सी की चिंता: मोदी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपये की गिरावट रोकने में नाकाम सरकार पर तीखे वार किए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार को न तो अर्थव्यवस्था की चिंता है और न गिरते रुपये की। उसे सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि रुपया पिछले तीन महीने से लगातार गिरता ही जा रहा है। लेकिन इस दौरान इसने इसे मजबूत करने का कोई कदम नहीं उठाया है। अगर रुपया इसी तरह गिरता रहा तो दूसरे देश भारत की कमजोरी का फायदा उठाने लगेंगे।
विज्ञापन
बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाले मोदी ने मौजूदा केंद्रीय नेतृत्व को दिशाहीन करार दिया।
उन्होंने कहा कहा देश की अर्थव्यवस्था की ऐसी दुर्दशा की शायद ही उम्मीद की गई थी लेकिन जब ऐसे माहौल में नेतृत्व दिशाहीन हो जाए तो हताशा और बढ़ जाती है। इस हालत में भी सरकार ने लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए कुछ भी नहीं किया है।
विज्ञापन
मोदी ने महंगाई पर काबू न पाने के लिए भी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से हम हर तीन महीने पर यह सुनते आ रहे हैं कि कीमतों पर लगाम लगेगी और महंगाई काबू में आ जाएगी लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।