फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi attack on Kejriwal at rally in Delhi

दिल्ली रैली में मोदी ने किए केजरीवाल पर ताबड़तोड़ हमले

Sat, 31 Jan 2015 09:14 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
Modi attack on Kejriwal at rally in Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली चुनावी रैली में जहां अप्रत्यक्ष रूप से आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा वहीं दिल्ली की जनता की जमकर तारीफ की। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में आयोजित रैली में मोदी ने कहा कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव दुनिया में हिंदुस्तान की एक नई पहचान बनाएगा। भारत का लोहा दुनिया मान रहा है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, अब दिल्ली को हिंदुस्तान में डंका बजाना है। जनता से सीधा संवाद करने के लहजे में उन्होंने कहा कि आपने केंद्र में स्थिर सरकार दी है अब दिल्ली में भी पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाकर दिल्ली के विकास में सहयोग करें।
विज्ञापन


आप पर कटाक्ष करते हुए और मतदाताओं की तारीफ में कहा कि दिल्ली की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ पिछली सरकार बनाई थी। एक साल पहले जिस सपने के साथ जनता ने मतदान किया, उन्हीं लोगों ने पीठ में छुड़ा घोंप दिया। जनता एक बार गलती कर सकती है, बार-बार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों ने दिल्ली को बर्बाद किया, उन्हें जनता ने लोकसभा चुनाव में माफ नहीं किया। जो लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उनका ट्रैक रिकॉर्ड देखें। ये लोग ऐसे हैं, जिन्होंने जमानत जब्त कराने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रखा है। फिर भी लोगों को भ्रमित करने में कोताही नहीं बरतते।

कहा-अब दिल्ली की गली-मौहल्ले की सेवा करना चाहता हूं

Modi attack on Kejriwal at rally in Delhi

उन्होंने कहा कि दिल्ली की 15 साल की बर्बादी को ठीक करने आया हूं, क्योंकि मैं आपका सेवक हूं। दिल्ली इसलिए आया हूं, क्योंकि आपने दिल्ली से सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत दिलाई। अगर आप सात लोकसभा सीट नहीं देते तो केंद्र में मजबूत सरकार नहीं बन पाती।

अब दिल्ली को पूर्ण बहुमत वाली सरकार देकर मुझे हर गली और मोहल्ले की सेवा करने का अवसर दीजिए। मैं केवल गद्दी पर बैठने नहीं आया हूं, मैं आपकी सेवा करने के लिए आया हूं। मैं आपका आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। जनता एक बार गलती कर सकती है, लेकिन बार-बार नहीं।

ओबामा से नमस्ते-नमस्ते नहीं किया

अगर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा नमस्ते-नमस्ते करके चले गए होते तो हमारी चमड़ी उधेड़ दी जाती। विरोधी हमें घेर लेते। थोड़ी सी चूक होती तो विरोधी हमारे बाल नोंच लेते। भारत विश्व के सामने एक ताकत बनकर उभरा है। दुनिया भर में हिंदुस्तान की जय-जयकार हो रही है।

इसकी वजह उन्होंने खुद को नहीं बताते हुए जनता को बताया। उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार आपने बनाई है। दुनिया का दिग्गज नेता जब मोदी से आंख में आंख मिलाता है तो उसे मोदी नहीं सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी दिखता है।

आटो वाले का किस्सा सुनाकर आप पर हमला

Modi attack on Kejriwal at rally in Delhi

आप को बेनकाब करने के लिए उन्होंने कहा कि कोई बता रहा था कि एक चतुर ऑटो रिक्शा वाला था। बुद्धिमान था, लोगों के आंखों में पल भर में धूल झोंकने में माहिर था। रिक्शा पर बोर्ड लगा रखा था कि मुफ्त में बैठे लेकिन जब सवारी रिक्शा से उतरती थी तो वह पैसा मांगता था। पूछने पर कि तुमने तो लिखा है रिक्शा पर बैठना फ्री है पर उसका कहना था कि बैठने के लिए मुफ्त में कहा था लेकिन उतरने के तो पैसे लगेंगे ना।

कृष्णानगर सीट दिल्ली को मुख्यमंत्री देगा

इस बार कृष्णानगर सीट दिल्ली को नया मुख्यमंत्री देने वाली है। दिल्ली की हर घटना भारत की दुनिया में पहचान बनाती है। इस चुनाव को इस रूप में देखा जाए कि पूरी दुनिया में हम दिल्ली को किस रूप में पेश करना चाहते हैं।

भ्रष्टाचार पर नकेल लगाई

Modi attack on Kejriwal at rally in Delhi

रसोई गैस की सब्सिडी खाते में भेजकर हजारों करोड़ रुपये की चोरी पर अंकुश लगा दिया गया है। मलाई कौन खाता है उसका उपाय खोज लिया। तीन महीने में नौ करोड़ परिवारों को सब्सिडी का पैसा बैंक में जा रहा है।

इस महीने 11 करोड़ जनता का सब्सिडी का पैसा खाते में जाएगा। गैस सिलेंडर के झूठे सौदागरों पर इस तरह अंकुश लगी। जब तक गरीब तबके का विकास नहीं होगा, देश का विकास नहीं करेगा। 2022 तक गरीबों को जहां झुग्गी वहीं पक्का मकान मिलेगा।
 
दिल्ली में भाजपा बिना विकास नहीं: अमित शाह

भाजपा की चुनावी रैली में जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा वहीं दिल्ली की जनता को भी इस बात से अवगत कराते दिखें कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो विकास रूक जाएगा।

उन्होंने कहा कि सात फरवरी को आपकों तय करना है कि किसे और किस व्यवक्ति को मुख्यमंत्री बनाना है। भाजपा शासित राज्यों में विकास कार्य हुआ है। यहीं वजह है कि जनता बार-बार भाजपा को ही चुनती है। हम जो कहते है वहीं करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed