फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi and kejriwal in twitter's top 5

मोदी-केजरीवाल के पांच बयान छा गए ट्विटर में

Sun, 14 Dec 2014 11:16 AM IST
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
modi and kejriwal in twitter's top 5

ट्विटर ने भारत में साल 2014 के सबसे बड़े राजनीतिक और अन्य पलों की सूची जारी की है। इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहने वाले बयान को भी लिया गया है।

विज्ञापन


इस सूची में पहले पायदान पर है नरेंद्र मोदी का वो बयान जो उन्होंने लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान दिया था कि उनके समर्थक गैर जिम्मेदाराना बयान देने से बचें। केजरीवाल से जुड़ी घटनाएं भी टॉप 5 में हैं।
विज्ञापन


ये हैं 2014 की टॉप 5-

1- 22 अप्रैल 2014: आम चुनावों से पहले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपने समर्थकों से कहा था कि वे चुनाव अभियान के दौरान ऐसे बयान देने से गुरेज करें जो गैर जिम्मेदाराना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- 3 मई 2014: नरेंद्र मोदी ने एक हिंदी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया जिसके बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस छिड़ गई।

केजरीवाल का प्रदर्शन

modi and kejriwal in twitter's top 5

3- 23 अप्रैल 2014: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी से चुनावी नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि शाज‌िया इल्मी के बयान को साम्प्रादियक करार दिया गया। दरअसल यू ट्यूब पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो ये कहती हुई दिखाई दे रही थीं कि मुसलमानों को सेक्युलर न होकर पहले अपने घर को देखना चाहिए।

4- 21 मई 2014: दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया।

5- 11 अप्रैल 2014: समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने ये कहकर विवाद छेड़ दिया था कि बलात्कार की शिकार महिलाओं को भी सजा होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed