{"_id":"531e05c19da3edaadc69edce801241b2","slug":"modi-a-person-of-great-prominence-says-eu","type":"story","status":"publish","title_hn":"EU ने भी माना नरेंद्र मोदी का लोहा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
EU ने भी माना नरेंद्र मोदी का लोहा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Jan 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के भारतीय राजनीति में बढ़ते कद की मुरीद केवल जनता ही नहीं बल्कि यूरोपियन यूनियन भी है।
विज्ञापन
ईयू ने मोदी को भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में अहम व्यक्तित्व करार दिया है। साथ ही उसने 2002 के गुजरात दंगों में मोदी को अदालत से मिली क्लीन चिट का सम्मान करने की भी बात कही है।
भारत में ईयू राजदूत जोआओ क्राविन्हो ने कहा कि गुजरात दंगों पर 28 सदस्यीय संघ की राय भारत की न्यायिक और राजनीतिक प्रक्रिया पर आधारित है और वह मोदी के साथ उसी तरह से संपर्क कर रही है, जैसे उसने अन्य नेताओं के साथ की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिदृश्य में वर्तमान में मोदी एक अहम व्यक्ति हैं। इसलिए हम उनके विचार जानने को इच्छुक हैं। सत्ता में आने पर उनकी योजनाएं क्या होंगी, इसको जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
क्राविन्हो ने कहा कि ईयू भारत की राजनीति पर नजर रखे हुए है और वह मोदी समेत सभी महत्वपूर्ण राजनीतिक नेताओं से संपर्क कर रही है।
उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन ने कभी गुजरात दंगों पर कोई आधिकारिक रुख अख्तियार नहीं किया लेकिन 2002 की त्रासदी को लेकर हम चिंतित जरूर रहे।
हम भारत के विभिन्न हिस्सों में गए और कई मुख्यमंत्रियों से मिले। हमने विभिन्न मुख्यमंत्रियों के साथ लंच किया। इसलिए मोदी के साथ लंच को अलग नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।