फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Model cries rape on marriage promise.

मॉडल का यौन शोषण, पिलाया जहर

Wed, 05 Nov 2014 07:01 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
Model cries rape on marriage promise.

भोपाल की एक मॉडल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। अभी साफ नहीं है कि उसने खुदकुशी की कोशिश की या फिर उसकी जान लेने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


लेकिन जो कहानी सामने आई है वो बेहद हैरान कर देने वाली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में जो बातें सामने आईं हैं उसके मुताबिक लड़की को इश्क में धोखा मिला था।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक मॉडल के मंगेतर ने शादी से इंकार कर दिया था। आरोप है कि शिवम शर्मा नाम के मंगेतर ने मॉडल का यौन शोषण भी किया। पुलिस अभी तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ता तोड़ना चाहता था शिवम

Model cries rape on marriage promise.

सामने आ रही खबरों के मुताबिक शिवम शर्मा नाम के प्रॉपर्टी डीलर और मॉडल की मुलाकात करीब चार महीने पहले हुई थी। दोनों शादी के लिए तैयार थे लेकिन बाद में शिवम टालमटोल करने लगा।

लड़की के पिता के मुताबिक दोनों की सगाई हो चुकी थी लेकिन दहेज के पैसों को लेकर हुए विवाद के कारण शिवम रिश्ता तोड़ना चाहता था। पीड़ित पक्ष ने शिवम पर दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने का भी मामला दर्ज कराया है।

शिवम पर आरोप है कि उसने मॉडल के साथ मारपीट की और अंत में उसे जहर दे दिया। अस्पताल में युवती के शरीर में जहर की पुष्टि हो गई है। हालांकि शिवम अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर रहा है।

कहानी में आएगा नया ट्विस्ट?

Model cries rape on marriage promise.

सोमवार की शाम जब युवती अपने घर पहुंची तो उसकी तबियत ठीक नहीं लग रही थी। वह अपने कमरे में जाकर सो गई। जब सुबह वह नहीं जगी तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, वह बेहोश पड़ी थी।

उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर लड़की और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की अपने साथ शादी का जोड़ा और ढाई लाख रुपये भी लेकर गई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। अब देखना ये होगा कि इस कहानी के पीछे क्या और कोई ट्विस्ट भी निकल कर सामने आएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed