{"_id":"108aab900c616f32cfc784b2c68e1c1c","slug":"mobile-connection-on-aadhar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कार्ड है तो तुरंत मिलेगा मोबाइल कनेक्शन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ये कार्ड है तो तुरंत मिलेगा मोबाइल कनेक्शन
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Sep 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आप हाथोंहाथ नया मोबाइल कनेक्शन ले सकेंगे। सरकार इस सिलसिले से जुड़े नियमों को जल्द ही हरी झंडी देने जा रही है।
विज्ञापन
इन नियमों को मंजूरी मिलने के बाद मोबाइल कार्ड बेचने वाले दुकानदार आपकी अंगुलियों के निशान का ऑनलाइन यूआईडी डाटा से मिलान कर सकेगा।
यह आपके पते और आईडी प्रूफ दोनों का काम करेगा। दूरसंचार विभाग (डॉट) के एक आला अधिकारी ने कहा कि इस नियम के लागू हो जाने से सिम बेचने वाले दुकानदार कागजी कार्यवाही से बच जाएंगे।
विज्ञापन
वह ग्राहक की बायोमैट्रिक पहचान का मिलान सीधे यूआईडीएआई सर्वर से करा सकेंगे। इस समय दुकानदार आधार कार्ड को बतौर आईडी प्रूफ मंजूर तो कर लेते हैं लेकिन ग्राहकों को इसके साथ पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी भी देनी पड़ती है।
विज्ञापन
इसके बाद ऑपरेटर इनकी जांच करता है। इस वजह से कनेक्शन एक्टिवेट होने में काफी समय लग जाता है। डॉट ने पिछले साल से नए मोबाइल कनेक्शन के लिए सुरक्षा नियमों को काफी कड़ा कर दिया है।
इनके तहत ग्राहकों की ओर से मुहैया कराई गई जानकारियों का फिजिकल वेरिफिकेशन होता है। इस समय आंध्रप्रदेश में आईडी प्रूफ के इस नए तरीके का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है।