फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mobile bill bjp mp.

मोबाइल बिल देखकर क्यों चौंके भाजपा सांसद?

Fri, 13 Feb 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 13 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
mobile bill bjp mp.

गोरखपुर में संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद शरद त्रिपाठी के नाम पर फर्जी आईडी लगाकर एक व्यक्ति ने पोस्ट पेड सिम ले लिया। यही नहीं फोन करने पर उसने खुद को सांसद भी बताया। घर पर बिल आने के बाद इसकी जानकारी सांसद को हुई। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी को कार्रवाई के पत्र लिखा है। देर शाम कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सांसद के रीड साहब धर्मशाला स्थित आवास पर आइडिया मोबाइल नेटवर्क के पोस्ट पेड नंबर का बिल आया। जनवरी महीने के 452 रुपये के बिल में सांसद का नाम और घर का पता दर्ज था। जिसे देखकर सांसद भौंचक रह गए। उन्होंने उस नंबर पर फोन किया तो रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को सांसद शरद त्रिपाठी बताया।
विज्ञापन


इसके बाद सांसद ने पूछताछ करनी शुरू की तो उसने फोन काट दिया और मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। सांसद ने बताया कि मेरे नाम पर फर्जी सिम लिया गया है। एसएसपी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत कैंट थाने के प्रभारी बीडी सिंह ने बताया कि सांसद की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed