फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mns worker file petition against salman khan interim bail

ठाकरे के कार्यकर्ता ने दी सलमान के खिलाफ याचिका

Fri, 08 May 2015 09:14 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
mns worker file petition against salman khan interim bail

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पांच साल की सजा के बाद तत्काल मिली दो दिन की अंतरिम जमानत को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के एक कार्यकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि आखिर फैसले की प्रति रिकार्ड पर न आने के बावजूद हाईकोर्ट ने किस आधार पर सलमान को अंतरिम जमानत दे दी। याचिका में आरोप लगाया है कि सेलेब्रिटी होने के नाते सलमान को यह फायदा मिला है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता अभिषेक चौबे की ओर से पेश वकील वी मिश्रा ने बृहस्पतिवार को चीफ जस्टिस एच एल दत्तू की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष उल्लेख किया कि सलमान की जमानत रद्द होनी चाहिए और सामान्य प्रक्रिया के तहत इसकी सुनवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में दिशानिर्देश भी बनाया जाना चाहिए कि जिस प्रकार मुंबई हाईकोर्ट ने सलमान को दो दिन की अंतरिम जमानत दी है, दूसरे लोग भी इसका लाभ उठा सकें।

सलमान को सेलेब्रिटी होने का फायदा मिला

mns worker file petition against salman khan interim bail

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सलमान को सेलेब्रिटी होने का फायदा मिला है। संविधान के मुताबिक, सभी व्यक्ति समान हैं। कानून की नजर में सभी एकसमान हैं। याचिकाकर्ता के वकील ने पीठ से मामले की तत्काल सुनवाई की गुहार की लेकिन पीठ ने फिलहाल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि सामान्य प्रक्रिया के तहत याचिका पर सुनवाई होगी।

याचिका में यह भी सवाल उठाया गया है कि निचली अदालत के फैसले की प्रति उपलब्ध न कराए जाने के बावजूद क्या हाईकोर्ट सलमान को अंतरिम जमानत दे सकता हैं? क्या जिस दिन सजा सुनाई गई उसी दिन हाईकोर्ट बिना फैसले की कापी रिकार्ड पर आए अंतरिम जमानत दे सकता है?

यह बात दीगर है कि सलमान को दो दिन की अंतरिम जमानत दी गई है। शुक्रवार को यह अवधि खत्म हो रही है। शुक्रवार को उनकी ओर से नियमित जमानत की गुहार लगाई जाएगी। मालूम हो कि हिट एंड रन मामले में बुधवार को मुंबई की निचली अदालत ने सलमान को दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। सजा सुनाने के चंद घंटों बाद सलमान को मुंबई हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed