फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mizoram victory relif for congress

मिजोरम में जीत से कांग्रेस को मिली राहत

Mon, 09 Dec 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Dec 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
mizoram victory relif for congress

उत्तर भारत के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मिजोरम से कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर है। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर अपनी सत्ता बरकरार रखी है।

विज्ञापन


घोषित 38 सीटों के परिणाम में से कांग्रेस को 32 और मुख्य विपक्षी गठबंधन मिजोरम डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) के घटक दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 5, मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (एमपीसी) को एक सीट मिली है। भाजपा यहां अपना खाता तक नहीं खोल सकी। 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास 32 सीटें थी।
विज्ञापन


चार बार मुख्यमंत्री रह चुके ललथनहवला ने सेरछिप और हरांगतुर्जो दोनों सीटों से विजय हासिल की है। सेरछिप में उन्होंने एमएनएफ उम्मीदवार को 734 वोटों से परास्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरांगतुर्जो में मुख्यमंत्री ने एमपीसी के उम्मीदवार को 1683 मतों से हराया। थनहवला के मंत्रिमंडल के ज्यादातर सदस्य अपनी सीटें जीतने में कामयाब रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी जीत गए हैं। हालांकि पर्यटन मंत्री एस हैतो को पराजय का सामना करना पड़ा है।

चुनाव परिणामों पर लल थनहवला ने कहा कि पांच साल का कार्यकाल के बाद आमतौर पर सत्ता विरोधी की रुझान अहम भूमिका होती है लेकिन मिजोरम में जनता ने कांग्रेस के प्रति दोबारा अपना विश्वास प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।


मिजोरम में 25 नवंबर को मतदान हुआ था। 40 सीटों पर रिकॉर्ड 81 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य विधानसभा की 39 सीटें जनजातियों के लिए आरक्षित हैं जबकि एक सीट सामान्य वर्ग के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed