{"_id":"14bf60c6-16a1-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"mixed-effect-by-bihar-off-lalu-yadav-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बंद का मिला-जुला असर, लालू यादव गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिहार बंद का मिला-जुला असर, लालू यादव गिरफ्तार
पटना/एजेंसी
Updated Mon, 15 Oct 2012 01:49 PM IST
विज्ञापन
बिहार के मधुबनी जिले में हुई हिंसा के विरोध में विपक्ष के बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। बंद का आह्वान वामदलों ने किया है। बिहार बंद को राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनशक्ति पार्टी और कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। बंद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर रेलगाड़ियां रोकी गईं। साथ ही कई जगहों से पथराव की खबरें भी आई हैं। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को डाक बंग्ला चौराहे पर गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रामविलास पासवान ने मधुबनी कांड के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहराया और उनके इस्तीफे की मांग की। सरकार ने प्रशासन से बंद के दौरान उपद्रव फैलाने वालों से सख्ती से निबटने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को एक छात्र प्रशांत कुमार की सिर कटी लाश मिलने के बाद मधुबनी में हिंसा भड़क गई थी। यह छात्र पिछले एक महीने से लापता था। पुलिस ने इसका शव परिजनों को नहीं सौंपा था। इसको लेकर और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया था। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।