{"_id":"d270b649b19e711d05b3c2d986250ff2","slug":"miss-universe-violated-rules-in-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस यूनिवर्स के लिए नियम-कायदे ताक पर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मिस यूनिवर्स के लिए नियम-कायदे ताक पर
अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 07 Oct 2013 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत और ब्रह्मांड सुंदरी रविवार को आमने-सामने थे। अमेरिकी मॉडल और मिस यूनिवर्स ओलिविया कल्पो दीदार-ए-ताज के लिए आई थीं, लेकिन उनकी सैंडलों तले नियम-कायदे रौंदे गए।
विज्ञापन
वह बिना अनुमति के सैंडलों के विज्ञापन की शूटिंग में शामिल हुईं। एएसआई ने सीआईएसएफ और पर्यटन पुलिस से जवाब तलब किया है। ताज में किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है।
विज्ञापन
रविवार शाम को ओलिविया कल्पो फैशन डिजायनर संजना जॉन के साथ रॉयल गेट से होते हुए जैसे ही ताजमहल के सामने पहुंची तो उसकी खूबसूरती से अवाक रह गईं। ओलिविया ने यहां एक घंटा बिताया।
विज्ञापन
लौटते वक्त सेंट्रल टैंक की डायना सीट पर उनके साथ की टीम ने बैग में भरकर लाए गए सैंडलों की शूटिंग शूरू कर दी। ओलिविया ने पैरों में पहन और हाथों में सैंडल लेकर फोटो शूट कराए। कई रंगों के आधा दर्जन सैंडलों को तीन कैमरों से शूट किया गया।
उनके साथ रहे सीआईएसएफ और पर्यटन पुलिस के अधिकारियों ने टीम को न तो रोका और न ही नियमों की जानकारी दी। एएसआई ने पूछा है कि आखिर सैंडलों का बैग अंदर तक कैसे आया।
10 दिन के टूर पर हैं भारत में
सलमान खान के साथ काम करने और नजदीकियों से चर्चित ओलिविया 27 सितंबर से 10 दिन के भारत दौरे पर हैं। वह आगरा आने से पहले कन्या भ्रूण हत्या, महिला सशक्तिकरण और एड्स के प्रति जागरूकता के लिए पंजाब, राजस्थान, मुंबई और दिल्ली में कार्यक्रमों में शामिल हुईं।
ताजमहल के वरिष्ठ सरंक्षण सहायक मुनज्जर अली का कहना है कि रविवार को वे छुट्टी पर थे। यह शूटिंग बिना अनुमति लिए की गई है। सीआईएसएफ, एलआईयू और पर्यटन पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।