फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Minor is leading IS network in India

भारत में आईएस का उपप्रमुख है एक किशोर

Sun, 31 Jan 2016 06:05 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:05 AM IST
विज्ञापन
Minor is leading IS network in India

भारत में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के उपप्रमुख का काम संभालने वाले आरोपी को मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत ने बाल सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन


यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार किए गए उपप्रमुख के संबंध में कोर्ट ने यह फैसला उसके वकील की उस दलील पर लिया, जिसमें उसने कहा कि आरोपी सिर्फ 16 साल का किशोर है।
विज्ञापन


अदालत ने उसकी उम्र के संबंध में और सबूत पेश करने का निर्देश भी दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई आठ फरवरी को होगी। महाराष्ट्र एटीएस ने युवक को यूपी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस का दावा बीस वर्ष का है किशोर

Minor is leading IS network in India

युवक को जब अदालत में पेश किया गया, तो उसके वकील ने एसएससी (10वीं) के सर्टिफिकेट के आधार पर बताया कि वह सिर्फ 16 साल व आठ महीने का है।

वहीं, इसके जवाब में एटीएस ने चुनाव की निर्वाचक नामावली पेश की, जिसमें इसकी उम्र 20 साल बताई गई है। इसके बाद अदालत ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया और दोनों पक्षों को अपनी दलील साबित करने के लिए और सबूत पेश करने को कहा है।

यूपी से गिरफ्तार किए गए उपप्रमुख पर आरोप है कि वह आईएस के लिए भर्ती करने का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed