फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   minor girl sex rape shall be agreed

'नाबालिग के साथ सेक्स करना बलात्कार'

Fri, 25 Jan 2013 08:07 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 25 Jan 2013 08:07 AM IST
विज्ञापन
minor girl sex rape shall be agreed

महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के उपाय सुझाने के लिए गठित जस्टिस वर्मा समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि किसी नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाना बलात्कार माना जाएगा, भले ही इसके लिए लड़की की सहमति ही क्यों न हो।

विज्ञापन


समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि कोई पुरुष 16 साल से कम उम्र की लड़की से शारीरिक संबंध बनाता है तो उसे नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला माना जाएगा। भले ही संबंध बनाने के लिए लड़की ने सहमति ही क्यों न दी हो।
विज्ञापन


समिति ने कहा कि यदि अभियुक्त और नाबालिग लड़की के बीच वैवाहिक संबंध है तो भी इसे वैध बचाव नहीं माना जा सकता है। बलात्कारी तो बलात्कारी ही होता है, भले ही पीड़िता के साथ उसका कोई भी संबंध क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति वर्मा समिति ने विदेशी अदालत के एक फैसले को सही बताते हुए कहा कि किसी पुरुष या महिला के बीच विवाह या अन्य किसी तरह के अंतरंग संबंध बलात्कार जैसे यौन अपराधों के लिए वैध बचाव नहीं हो सकते हैं।


समिति ने मौजूदा कानूनों में बदलाव की बात करते हुए कहा कि कानून में यह स्पष्ट होना चाहिए कि बलात्कारी और बलात्कार की शिकार महिला के बीच विवाह या अन्य किसी तरह के संबंध यौन हिंसा या बलात्कार के अपराधों के लिए वैध बचाव नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed