फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   miniters divided on ban of dance bar issue

डांस बार को लेकर मंत्रियों में घमासान!

Tue, 03 Jun 2014 07:47 AM IST
सुरेन्द्र मिश्र/अमर उजाला, मुबई
सुरेन्द्र मिश्र/अमर उजाला, मुबई Updated Tue, 03 Jun 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
miniters divided on ban of dance bar issue

महाराष्ट्र में सन 2005 से प्रतिबंधित डांस बार क्या फिर से गुलजार होंगे? इसको लेकर महाराष्ट्र के मंत्रियों में मचे घमासान से तो कुछ ऐसा ही प्रतीत होता है। सूत्रों के अनुसार डांस बार बंदी को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के नेता बंट गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को कैबिनेट की बैठक में गृहमंत्री आर.आर.पाटिल और उद्योगमंत्री नारायण राणे आपस में ही भिड़ गए। कैबिनेट की बैठक में एनसीपी के आर.आर.पाटिल ने डांस बारों को सदा के लिए बंद करने के लिए कड़े कानून बनाने की बात कही तो कांग्रेस नेता नारायण राणे ने विरोध किया कि पाबंदी हर समस्या का समाधान हो सकता।
विज्ञापन


यह मामला इतना तूल पकड़ा कि मंत्री हतप्रभ रह गए। मुंबई में डांस बार बंदी के मामले में महाराष्ट्र सरकार पिछले साल ही सर्वोच्च न्यायालय में गच्चा खा चुकी है। पर, गृहमंत्री आर.आर.पाटिल की जिद के चलते राज्य सरकार ने अध्यादेश जारी कर एक साल के लिए ़डांस बार पर पाबंदी लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डांस बार में लगी रोक जुलाई से खत्म

miniters divided on ban of dance bar issue

जुलाई महीने में एक साल की समय सीमा समाप्त हो रही है इसलिए पाटिल हमेशा के लिए डांसबार बंद करने की कोशिश में हैं। इसीलिए उन्होंने सोमवार को कैबिनेट की बैठक में डांस बार बंदी के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की।

नारायण राणे ने विरोधी स्वर बुलंद करते हुए कहा कि गृहमंत्री पाटिल हर समस्या के समाधान के लिए पाबंदी लगाने की बात करते हैं। मुंबई सहित आसपास के इलाको में डांस बार पर पाबंदी लगाने से पर्यटन का बहुत नुकसान हुआ है।

लोग आते मुंबई हैं लेकिन  जल्द ही यहां से गोवा चले जाते हैं। इससे छोटे-मोटे उद्योग धंधे भी प्रभावित हुए हैं। राणे ने सवाल किया कि जब पंचसितारा (फाईव स्टार) होटलों में डांस बार शुरू हैं तो छोटे-मोटे होटलों में डांस बार पर क्यों पाबंदी लगाई जा रही है।

कानून में ऐसा भेदभाव क्यों?

miniters divided on ban of dance bar issue

कानून में ऐसा भेदभाव क्यों? सर्वोच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से डांस बार बंदी के फैसले को इसी आधार पर गलत करार दिया है कि जब फाईव स्टार होटलों में डांस बार शुरु हो तो छोटे होटलों में पाबंदी क्यों?

समिति तय करेगी डांसबार का भविष्य

कैबिनेट की बैठक में डांसबार की चर्चा जोर पकड़ने पर बीच का रास्ता निकाला गया है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल ने फैसला किया है कि गृह, विधि व न्याय और आबकारी विभाग के मंत्री की समिति डांसबार प्रतिबंधक अधिनियम की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद सभी दल के नेताओं के साथ चर्चा कर डांस बार के संबंध में कानून बनाने का फैसला करेंगे। इससे अब डांसबार का भविष्य यह समिति ही तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed