रेलवे ने फेसबुक और ट्विटर पर दौड़ाई गाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलमंत्री ने भारतीय रेल को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर दौड़ा दिया है। अब इंटरनेट पर फेसबुक और ट्विटर यूज करने वाले करोड़ो उपभोक्ता रेलवे की पल-पल की सारी अपडेट पा सकेंगे।
फेसबुक और ट्विटर पर अपने पहले पोस्ट में रेलवे की तरफ से कहा गया है कि हम इंटरनेट प्रयोग करने वाले लोगों से एक सशक्त माध्यम के रूप में जुड़ना चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर पहुंची रेल
सोशल मीडिया पर पहुंचने के बाद फेसबुक पर करीब 7,000 से ज्यादा लोग रेलवे के पेज को लाइक कर चुके हैं। वहीं ट्विटर पर भी करीब 2500 लोगों को रेलमंत्रालय के पेज को फॉलो किया है।
रेल मंत्रालय के सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही लगातर लोगों का जुड़ाव तेजी से सोशल मीडिया पर बढ़ रहा है।
सोशल मीडिया प्रधानमंत्री का प्रिय साधन
रेल मंत्री ने कहा कि यह 360 डिग्री प्लेटफार्म न सिर्फ रेलवे के लिए मददगार साबित होगा बल्कि संस्थान यात्रियों की कीमती राय से भी अवगत हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और सूचना के जल्द प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्रधानमंत्री का प्रिय साधन है। एनडीए सरकार का भी यह प्रमुख एजेंडा है।
रेलवे की वेबसाइट पर जाकर रेलमिनइंडिया के जरिए रेलवे के ट्विटर, फेसबुक और यू ट्यूब से जुड़ा सकता है। साथ ही 022-45015555 नंबर डायल कर रेलवे संबंधित जानकारियां जुटाई जा सकती हैं।