फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ministry of Finance has a key role in tobacco prevention

जानिए क्या है तंबाकू से बचाव के लिए सरकार का प्लान

Tue, 02 Jun 2015 08:59 AM IST
प्रियंवदा सहाय/ नई दिल्ली
प्रियंवदा सहाय/ नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jun 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Finance has a key role in tobacco prevention

तंबाकू की वजह से सालाना लाखों लोगों को मरने से बचाने में केवल डॉक्टर ही नहीं वित्त मंत्रालय भी अहम भूमिका निभा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से कर ढांचे और नियमों को कठोर बनाकर तंबाकू सेवन को हतोत्साहित करने में मदद का प्रस्ताव किया है। वहीं राज्यों को तंबाकू उत्पादों पर वैट दर बढ़ाने को कहा गया है।

विज्ञापन


दरअसल, तंबाकू के अवैध व्यापार की रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)ने सभी देशों से इस ओर कड़े कदम उठाने का अनुरोध किया है। इसी संदर्भ में हाल में दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तंबाकू सेवन को हतोत्साहित करने के लिए भविष्य में वित्त मंत्रालय की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उसके जरिए कर ढांचे में बदलाव कर इसे सख्त बनाया जा सकता है। इस ओर आम बजट में भी कुछ कारगर कदम उठाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

भारत में भी इस नियम को अपनाने की जरूरत

Ministry of Finance has a key role in tobacco prevention

दुनिया भर में यह माना जाता है कि तंबाकू उत्पादों की ऊंची कीमत होने से इसकी मांग में कमी आती है। इसलिए भारत में भी इस नियम को अपनाने की जरूरत है। वहीं तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल में कमी लाने के लिए मौजूदा कानून में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने राज्यों के वैट आयुक्तों और तंबाकू नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारियों से भी इस संदर्भ में बातचीत की है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक तंबाकू के कारण दुनिया में हर साल लगभग 60 लाख लोगों की मौत होती है। 2030 तक यह बढ़कर 80 लाख से ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed