फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ministry of external affairs launches campaign on youtube

विदेश मंत्रालय के अभियान में यू-ट्यूब शामिल

Sun, 11 Nov 2012 07:44 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 11 Nov 2012 07:44 PM IST
विज्ञापन
ministry of external affairs launches campaign on youtube

विदेश मंत्रालय ने ‘इंडिया इज ए विजुअल जर्नी’ लघु फिल्म प्रतियोगिता के दूसरे चरण में यू-ट्यूब से विशेष करार किया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शौकिया और अनुभवी फिल्मकारों के माध्यम से देश के अनूठे नजारों को सामने लाना है।

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण है और इस साल इसे बड़ी धूमधाम के साथ शुरू किया गया है। यू-ट्यूब से यह करार मार्केटिंग के स्तर पर विशेष अभियान के तहत किया गया है। इससे प्रतियोगिता और इसमें शामिल होने वालों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


मंत्रालय ने फिल्मकार अनुराग कश्यप के साथ भी समझौता किया है, जो पांच लघु फिल्में बनाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता को अपनी फिल्म के एक सीक्वेंस का निर्देशन करने की पेशकश करने का भी मन बनाया है। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रिया गांगुली दास ने कहा कि पिछले साल स्पर्धा में 42 देशों से 250 प्रविष्टियां आई थीं और उम्मीद है कि इस साल इनकी संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से प्रतिस्पर्धा का संचालन संभाल रही एजेंसी के अक्षय टंडन ने कहा कि पिछले साल मार्केटिंग के स्तर पर कोई विशेष प्रयास नहीं किया गया था। सारे प्रयास डिजिटल जगत तक ही सीमित थे। यू-ट्यूब के एशिया प्रमुख एडम स्मिथ ने कहा कि यह पहले यू-ट्यूब इंडिया के लिए विकास का अगला चरण बनेगी।


प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी 9 फरवरी, 2013 तक पांच मिनट की फिल्म अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्में इंडिया इज अनफॉरगेटेबल, इंडिया इज इनक्रेडेबल और इंडिया इज व्हेयर आर यू श्रेणियों के तहत यू-ट्यूब के विशेष चैन पर भेजी जा सकती हैं। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed