फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Many Ministries Changed after First Cabinet Expansion

मोदी ने मंत्रियों के विभागों में किया बड़ा उलटफेर

Mon, 10 Nov 2014 03:56 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
Many Ministries Changed after First Cabinet Expansion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद देर रात नए मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी बांट दिए गए। इसमें पहले से कई मंत्रालयों के अतिरिक्त प्रभार वाले मंत्रियों का बोझ कम करने की कोशिश की गई। वहीं कई के मंत्रालयों में बदलाव भी किया गया।

विज्ञापन


इस बंटवारे में जहां गोवा के मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर आए मनोहर परिकर को रक्षा मंत्री बनाया गया। इससे पहले ये मंत्रालय वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास था।
विज्ञापन


वहीं शिवसेना से भाजपा में आए सुरेश प्रभु को रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनसे पहले ये मंत्रालय सदानंद गौड़ा के पास था। सदानंद गौड़ा को कानून मंत्रालय के साथ-साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक कानून मंत्रालय रविशंकर प्रसाद के पास था। अब रविशंकर प्रसाद सिर्फ टेलिकॉम मंत्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षवर्धन से स्वास्थ्य मंत्रालय लेकर जेपी नड्डा को दिया गया है। हर्षवर्धन को विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस से भाजपा में आए चौधरी बीरेंद्र सिंह को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। अरुण जेटली को वित्त मंत्रालय के साथ-साथ अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सुरेश प्रभु नए रेल मंत्री, नड्डा को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय

Many Ministries Changed after First Cabinet Expansion

स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों पर नजर डालें तो राजीव प्रताप रूडी को कौशल विकास और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। महेश शर्मा को पर्यटन और संस्कृति के साथ नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री बनाया गया है। बंडारू दत्तात्रेय को श्रम और रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य मंत्रियों को कौन सा विभाग दिया गया इस पर नजर डालें तो राज्यवर्धन सिंह राठौर को सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री, रामकृपाल यादव को पेय जल और स्वच्छता राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक कल्याण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है। नकवी वाजपेयी सरकार में भी राज्य मंत्री ही बनाए गए थे। हरिभाई पार्थीभाई चौधरी को गृह राज्य मंत्री, सांवर लाल जाट को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार राज्य मंत्री बनाया गया है।

बिहार से भाजपा सांसद और मोदी के मुखर समर्थक गिरिराज सिंह को सुक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिम बंगाल से सांसद बाबुल सुप्रियो को शहरी विकास, आवास राज्य मंत्री बनाया गया है। जयंत सिन्हा को वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। साध्वी निरंजन ज्योति को खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं विजय सांपला को सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बनाया गया है।

देखिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

Many Ministries Changed after First Cabinet Expansion
कैबिनेट
मनोहर परिकर - रक्षा
सुरेश प्रभु - रेलवे
जेपी नड्डा - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
चौधरी बीरेंद्र सिंह - ग्रामीण विकास
सदानंद गौड़ा- कानून और पृथ्वी विज्ञान
अरुण जेटली - सूचना एवं प्रसारण
हर्षवर्द्धन - विज्ञान और तकनीकी
रविशंकर प्रसाद - दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी

स्वतंत्र प्रभार
राजीव प्रताप रूडी - कौशल विकास और संसदीय कार्य
महेश शर्मा - पर्यटन और संस्कृति के साथ नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री
बंडारू दत्तात्रेय - श्रम और रोजगार

राज्य मंत्री
राज्यवर्धन सिंह राठौर- सूचना और प्रसारण
मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक कल्याण और संसदीय कार्य मंत्री
रामकृपाल यादव - पेय जल और स्वच्छता
हरिभाई पार्थीभाई चौधरी - गृह
सांवर लाल जाट- जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार
मोहनभाई कल्याणजी भाई कुंदरिया- कृषि
गिरिराज सिंह- सुक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग
हंसराज गंगाराम अहीर- रसायन और उर्वरक
राम शंकर कठेरिया - मानव संसाधन
वाईएस चौधरी- विज्ञान और तकनीकी
बाबुल सुप्रियो- शहरी विकास, आवास
जयंत सिन्हा- वित्त
साध्वी निरंजन ज्योति- खाद्य प्रसंस्करण
विजय सांपला - सामाजिक न्याय और अधिकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed