फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ministers met sonia before joining

ज्वाइनिंग से पहले मंत्रियों की सोनिया दरबार में हाजिरी

Mon, 29 Oct 2012 08:54 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Oct 2012 08:54 PM IST
विज्ञापन
Ministers met sonia before joining

यूपीए-2 सरकार के मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल और विस्तार के बाद सोमवार को बारी थी प्रोन्नत और नए मंत्रियों के अपने मंत्रालयों का कार्यभार संभालने की। कार्यभार संभालने का काम मंत्रियों की ओर से दिन भर चला, लेकिन ज्यादातर मंत्रियों ने इससे भी जरूरी काम सुबह के सत्र में ही निपटा लिया।

विज्ञापन


यह काम था दस जनपथ का आशीर्वाद और सोनिया दरबार में हाजिरी लगाने का। ज्यादातर मंत्रियों ने अपने मंत्रालय के कार्यभार संभालने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्हें धन्यवाद करते हुए अपने मंत्रालय की ओर कूच किया। हालांकि ज्यादातर मंत्री 10 जनपथ तो पहुंचे, लेकिन किसी के भी कार्यभार संभालने से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के यहां जाने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह 10 जनपथ के बाहर लाल बत्तियों का जमावड़ा कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। एक के एक बाद एक मंत्रियों के यहां आने और जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। चाहें वह पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली हों या फिर प्रोन्नति पाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट या पहली बार मंत्री बने मनीष तिवारी सभी ने मैडम से आशीर्वाद लिया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री रहने के बावजूद जितिन प्रसाद भी सोनिया दरबार में पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed