फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Minister's official residence occupied by jagdish Tytler

केंद्रीय मंत्री के बंगले पर कांग्रेसी नेता का कब्जा

Sat, 31 Jan 2015 10:28 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
Minister's official residence occupied by jagdish Tytler

पिछली लोकसभा के सदस्य न रहने के बावजूद एक नेता ने मोदी सरकार के एक मंत्री को मिले सरकारी बंगले पर कब्जा कर रखा है। यह नेता हैं जगदीश टाइटलर। मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने आरोप लगाया है कि उनके कई बार शिकायत करने के बावजूद टाइटलर बंगला खाली करने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया है कि पिछली लोकसभा में सांसद नहीं होने के बावजूद उन्हें किस हैसियत से यह बंगला मिला है। मानव संसाधन राज्यमंत्री बनने के बाद कठेरिया को लुटियंस जोन में तीन नंबर गुरुद्वारा रकाब गंज रोड पर बंगला आवंटित हुआ है। लेकिन बंगला आवंटित होने के लंबे समय बाद भी कठेरिया को मकान नहीं मिला है।
विज्ञापन


कठेरिया ने मौखिक तौर पर इसकी शिकायत शहरी विकास मंत्रालय में की है। कठेरिया ने ‘अमर उजाला’को कहा कि टाइटलर की ओर से उन्हें कुछ और दिन बंगले में रहने की गुजारिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार मोहलत के बाद भी नहीं खाली किया बंगला

Minister's official residence occupied by jagdish Tytler

मगर यह अवधि बीतने के बाद भी बंगला खाली नहीं किया गया। अब वह इसकी लिखित शिकायत मंत्रालय को करने जा रहे हैं। कठेरिया ने सवाल उठाया है कि टाइटलर आखिर किस हैसियत से इस बंगले में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि टाइटलर पिछली लोकसभा में सांसद भी नहीं थे। तो आखिर उनको कैसे ये बंगला मिला।

कठेरिया के मुताबिक उनके स्टाफ ने कई बार उनसे और उनके स्टाफ से बंगला खाली करने की गुजारिश की। मगर हर बार कुछ समय में बंगला खाली करने की बात कही जाती है। कठेरिया सांसद के नाते आवंटित हुए नॉर्थ एवन्यू स्थित मकान में अभी रह रहे हैं।

उधर टाइटलर से संपर्क नहीं हो पाया लेकिन उनके स्टाफ से बात करने पर उन्होंने कहा कि टाइटलर साहब मंत्री जी से एक बार बात करना चाहते हैं। वहीं कठेरिया ने कहा है कि वह टाइटलर को अब और रहने की मोहलत नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed