फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mim mp asaduddin owaisi gets bail

असादुद्दीन ओवैसी को कोर्ट से जमानत मिली

Thu, 24 Jan 2013 04:20 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
हैदराबाद/एजेंसी Updated Thu, 24 Jan 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
mim mp asaduddin owaisi gets bail

मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असादुद्दीन ओवैसी को मेडक जिले की स्थानीय अदालत से गुरुवार को जमानत मिल गई। ओवैसी को 2005 के एक मामले में मेडक के जिला कलेक्टर से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


मेडक जिले के संगारेड्डी की एक स्थानीय अदालत ने असादुद्दीन को 10 हजार के निजी मुचलके और इतनी ही रकम की दो गारंटी जमा देने पर जमानत दी। बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में कहा कि असादुद्दीन को गुरुवार को हजरत मोहम्मद के जन्मदिन 'मिलाद-उन-नबी' के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करना है, इसलिए उन्हें जमानत दे दी जाए।
विज्ञापन


इससे पहले प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने असादुद्दीन की जमानत की दो अर्जियां नामंजूर कर दी थी। मंगलवार को भी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मजिस्ट्रेट ने कानून का सम्मान नहीं करने पर सांसद को कड़ी फटकार लगाई थी। अदालत ने इस तथ्य को ध्यान में लिया कि गैर जमानती वारंट लंबित रहने के बावजूद 2009 से वे कभी अदालत में हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


असादुद्दीन ओवैसी और अन्य एमआईएम नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मेडक जिले के मुतांगी गांव में सड़क विस्तार के लिए धर्मस्थल को तोड़ने से सरकारी अफसरों को रोकने का मामला दर्ज किया था। इन लोगों ने कथित रूप से तत्कालीन जिलाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed