{"_id":"3b45fdec97c54cfc16916b58b028ff6d","slug":"millions-of-property-recovered-from-the-house-of-constable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के पास इतनी दौलत, उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिपाही के पास इतनी दौलत, उड़ जाएंगे होश
एजेंसी/इंदौर
Updated Wed, 25 Feb 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश में आबकारी विभाग के सिपाही के यहां छापा मार कर अकूत संपत्ति मिलने का दावा किया है। लोकायुक्त के पुलिस उपाधीक्षक बीएस परिहार ने बताया कि इंदौर राजस्व मंडल के खरगोन जिले में तैनात सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिपाही के आवास पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिहार ने बताया कि खरगोन के सुदामा नगर स्थित सिपाही रामचंद्र जायसवाल के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा था।
विज्ञापन
छापे में जायसवाल के पास तीन मकान, चार भूखंड और एक होटल में 36 फीसदी के शेयर की जानकारी मिली है। इसके अलावा उसके घर पर पांच लाख कैश, आठ लाख कीमत के आभूषण मिले हैं।
विज्ञापन
जायसवाल के पास सात चार पहिया गाड़ी मिली है, जिनमें चार ट्रक और चार कीमती कारें मिली हैं। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि जायसवाल की संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।