फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mild quake hits himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

Tue, 02 Oct 2012 12:14 PM IST
शिमला/इंटरनेट डेस्क
शिमला/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Oct 2012 12:14 PM IST
विज्ञापन
mild quake hits himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इससे जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। यह जानकारी मौसम विभाग कार्यालय ने दी है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक राज्य के मंडी, धर्मशाला और कांगड़ा समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। सिंह ने कहा कि भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर की सीमा से लगे चाम्बा, लाहौल और स्पीति जिलों की सीमा पर स्थित था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहाड़ियों के बीच भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। इसी कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा जोन पहले से ही भूकंप के लिहाज से काफी संवेदिनशील है। यह जोन 5 में आता है जिसे भूकंप के लिहाज से खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed