{"_id":"eb03c75a-f0a1-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"mid-day-meal-child-commission-sought-a-report-from-the-bihar-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील: बाल आयोग ने बिहार सरकार से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मिड डे मील: बाल आयोग ने बिहार सरकार से मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में जहरीले मिड डे मील की वजह से बच्चों की मौत के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष कुशल सिंह ने राज्य के बाल अधिकार संरक्षण आयोग से इस संदर्भ यथाशीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है। उम्मीद है कि राज्य आयोग अपने स्तर पर इसकी जांच कर अगले हफ्ते रिपोर्ट सौंप देगा।
विज्ञापन
कुशल सिंह ने कहा कि बिहार के साथ-साथ कुछ अन्य राज्यों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। दरअसल जिन राज्यों में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग गठित है, वहां एनसीपीसीआर की टीम को जांच के लिए नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जांच संबंधित रिपोर्ट में दोहराव नहीं हो, इसलिए तमाम राज्य आयोग को अपने स्तर पर जांच करने के लिए कहा गया है। इन रिपोर्टों के आधार पर केंद्र से आगे कदम बढ़ाने की सिफारिश की जाएगी।
आयोग ने कहा है कि देश के सभी विद्यालयों में मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखने की व्यवस्था होनी चाहिए।
मिड-डे मील से बच्चों के बीमार पड़ने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। इसलिए यह जरूरी है कि भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए जिला स्तर पर निगरानी की व्यवस्था हो।
सूत्रों के मुताबिक महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भी रिपोर्ट के आने के बाद राज्यों के साथ जल्द समीक्षात्मक बैठक करेगा।