फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Michelle Obama to visit India again see the Tajmahal?

क्या ताज देखने दोबारा भारत आएंगी मिशेल?

Wed, 28 Jan 2015 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Jan 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
Michelle Obama to visit India again see the Tajmahal?

अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को ताजमहल का दीदार न कर पाने का मलाल है। वैसे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने ताज के दीदार को जल्द ही निजी यात्रा पर दोबारा भारत आने की बात कही है। मिशेल को भारत यात्रा के दौरान अपनी दोनों बेटियों की भी कमी खली।

विज्ञापन


मिशेल ने केंद्र सरकार के एक मंत्री को आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही निजी यात्रा के तहत ताज का दीदार करने भारत आएंगी। मंत्री से मिशेल ने कहा है कि दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल प्यार के प्रतीक ताजमहल का दीदार न कर पाने का उन्हें मलाल है।
विज्ञापन


वैसे भारत में हुए सत्कार से मिशेल बेहद प्रसन्न हुई। विदा होने से पहले हवाई पटटी पर मिशेल ने भारत सरकार के मंत्री पीयूष गोयल से इस संबंध में खुशी जताई। उधर, खरीददारी के मामले में मिशेल अन्य विदेशी महिला मेहमानों से अलग नजर आईं। वह सरकारी कार्यक्रमों से अलग हटकर कहीं भी खरीददारी करने नहीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मिशेल ने 26 जनवरी को राजपथ पर परेड देखते समय आई बारिश का बेहद लुत्फ उठाया। खुले में बरसात की बुंदों ने उन्हें काफी रोमांचित किया। उन्हें नजदीक से जानने वाले मंत्रियों की मानें तो मिशेल बेहद सहज महिला हैं। बनावट का उनके जीवन में जगह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed