फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   member's of parliament not hearing narednra modi

पीएम मोदी की ही नहीं सुन रहे हैं उनके सांसद

Sat, 05 Dec 2015 02:50 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
member's of parliament not hearing narednra modi

संसद में उपस्थित रहने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहत उनके अपने दल के सांसदों पर ही बेअसर हो रही है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के जरिए जिस दिन यह बयान दिया कि संसद का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है।

विज्ञापन


ठीक उसी दिन बयान के चंद घंटो बाद संसद के दोनों सदनों में कोरम का अभाव दिखा। कोरम के इस अभाव ने सरकार के सदन प्रबंधन की कलई खोल दी है। सरकार के रणनीतिकार सदन के कामकाज को सुचारू रूप से चला पाने में बुरी तरह विफल रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि संसद की कार्यवाही सही तरीके से चल रही है। इसका श्रेय उन्होंने सभी दलों को दिया। पीएम के इस बयान के ठीक तीन घंटे बाद ही सरकार के प्रबंधन की कलई खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजनावकाश के बाद दोपहर 2:15 के बाद आधा घंटे तक लोकसभा की कार्यवाही इसलिए नहीं चल सकी कि सदन में कोरम पूरा नहीं था। यानी सरकार की ओर से सांसद लोग नहीं थे।

लोकसभा में कम से कम 54 संसद होने चाहिए ताकि सदन चल सके। राज्यसभा में भी लंबे समय तक कोरम की घंटी बजती रही। तो लोकसभा में दोपहर 2:15 बजे से 10 मिनट तक कोरम की घंटी बजती रही।

भागते दिखे रुड़ी

member's of parliament not hearing narednra modi

संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी सेंट्रल हॉल से लेकर सदन के गलियारे में भागते दिखे। ताकि सांसदों का कोरम पुरा हो सके।

सरकार की कोशिश के बावजूद 54 सांसद नहीं जुट पाए। इसे देख उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई के निर्देश को सुनाते हुए उनके सहयोगी अधिकारी ने कहा कि कोरम के अभाव में सदन की कार्यवाही स्थगित की जाती है। दोबारा से 2:45 पर सदन की कार्यवाही शुरू हो सकी।

इस बीच लोकसभा में विपक्ष ने सरकार पर हमले का मौका नहीं गंवाया। कांग्रेस के अधीर चौधरी और केसी वेणुगोपाल सरकार पर निशाना साधते रहे। अधीर ने सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए। क्या यही न्यूनतम गवर्मेंट और अधिकतम गवर्नेंस है।

हेल्थ चेकअप कराने गए हैं सांसद

member's of parliament not hearing narednra modi

सरकारी पक्ष से राजीव प्रताप रूडी विपक्ष को समझाइश देते दिखे। इसपर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच नोकझोंक भी दिखी। सरकार की ओर से इशारा किया गया कि विपक्ष के बेंच पर भी सांसद नहीं हैं।

तो विपक्ष का जवाब आया कि सदन चलाने की जिम्मेदारी सरकार की है। भाजपा को जनता ने 282 सांसद क्या इसीलिए दिए कि वे सदन से बाहर रहें।

एक महिला सांसद ने कहा कि सांसद अपना हेल्थ चेकअप कराने गए हैं। आजकल संसद में सभी सांसदों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप चल रहा है। बहरहाल शुक्रवार को दोपहर बाद संसद में छुट्टी जैसा माहौल था और ज्यादातर सांसद उपस्थिति दर्ज कराकर वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed