फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   member of parliament arrested in case of assault

एयर इंडिया अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में सांसद गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2016 11:17 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
member of parliament arrested in case of assault

एयर इंडिया के अधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में वाईएसआरसी सांसद पी मिथुन रेड्डी और पार्टी के एक अन्य नेता को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


यह मामला पिछले साल का है और हैदराबाद हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते सांसद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। विदेश गए रेड्डी के खिलाफ आंध्र प्रदेश पुलिस के आग्रह पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


रेड्डी और उनके समर्थकों पर पिछले साल 26 नवंबर को तिरुपति एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर को थप्पड़ मारने का आरोप है। पुलिस की जांच में पता चला कि इस घटना में सांसद समेत 19 लोग शामिल थे। इनमें से 16 पहले ही गिरफ्तार होकर जमानत पर रिहा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हवाले कर दिया

member of parliament arrested in case of assault

इमिग्रेशन अधिकारियों ने सांसद को रविवार तड़के चेन्नई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। वह उस समय बैंकाक से लौट रहे थे। इमिग्रेशन अधिकारियों ने सांसद को आंध्र पुलिस के हवाले कर दिया।

सांसद के साथ पार्टी नेता मधुसूदन रेड्डी भी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस दोनों को चित्तूर ले आई और स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस बीच येरपेडू पुलिस ने तिरुपति जा रहे सांसद के समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का एक और आरोपी रेड्डी का पीए है। उसने अग्रिम जमानत हासिल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed