फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Meerut will listen to Nagma

क्या मेरठ में गूंज पाएगा सियासत का 'नगमा'?

Mon, 17 Mar 2014 07:31 AM IST
Updated Mon, 17 Mar 2014 07:31 AM IST
विज्ञापन
Meerut will listen to Nagma

जब से कांग्रेस ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सिने तारिका नगमा को टिकट दिया है तब से लोग नगमा के नाम के राज को जानने को बेताब हैं।

विज्ञापन


नाम से लगता है कि नगमा मुस्लिम हैं। लेकिन नाम से धोखा मत खाइए। नगमा हिंदू हैं और गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। नगमा का असली नाम नंदिता मोरारजी हैं। 40 साल की नगमा के पिता हिंदू हैं और उनकी मां मुस्लिम हैं।

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि नगमा ने अब तक नौ भाषाओं में फिल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू सलमान खान की फिल्म 'बागी' से हुआ। नगमा ने दक्षिण की भी कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस की सियासी पारी

Meerut will listen to Nagma

यूं तो नगमा काफी सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रही थी। लेकिन टिकट उन्हें पहली बार दिया गया है। हांलाकि, 2009 में उन्हें टिकट देने पर विचार हुआ, लेकिन इस पर अमल नहीं हो पाया।

दरअसल, नगमा प्रोग्रेसिव विचार तो रखती हैं लेकिन प्रवक्ता शैली का अभाव है। गुजरात की नगमा के लिए मेरठ बिलकुल नया क्षेत्र है। लिहाजा उन्हें पैराशूट प्रत्याशी कहा जा रहा है।

भाजपा दावा कर रही है ‌कि नगमा राजनीति के मैदान में बच्ची हैं। उन्हें मेरठ की जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं है।

काम आएगा ग्लैमर का तड़का?

Meerut will listen to Nagma

उधर कांग्रेस को उम्मीद है कि सिनेमाई ग्लैमर का तड़का मेरठ की सीट कांग्रेस को दिला सकता है। नगमा की धर्मनिरपेक्ष ‌छवि कांग्रेस को हिंदू और मुसलमान, दोनों से वोट दिला सकती है।

इसके अलावा मेरठ का युवा वर्ग की नगमा के ग्लैमर से बंधा चला आएगा। मेरठ के समीकरण बताते हैं कि यहां मुसलमान और वैश्य बहुल इलाके मतदान के दौरान सक्रिय रहते है। ऐसे में नगमा को उतारने से पहले कांग्रेस ने कई और नामों पर विचार किया। इनमे वैश्य बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले दयानंद गुप्ता का नाम प्रमुख था।

वहीं सिटिंग एमपी राजेंद्र अग्रवाल भी अपना दावा ठोक रहे थे। मुजफ्फरनगर दंगों से झुलसे मेरठ में एक धर्मनिरपेक्ष अदाकारा को टिकट मिलना कितना खुशगवार होगा, ये तो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed