फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   medicine scam in bihar.

बिहार में एक और दवा घोटाला

Fri, 24 Oct 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Fri, 24 Oct 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
medicine scam in bihar.

बिहार में एक और दवा घोटाला सामने आया है। पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (पीएमसीएच) के बाद यहां स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एनएमसीएच) में भी बड़े पैमाने पर दवा और मशीन की खरीददारी में अनियमितता पाई गईं है।

विज्ञापन


राज्य निगरानी ब्यूरो ने तत्कालीन अस्पताल अधीक्षक समेत 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाकर प्राथमिकी दर्ज की है।

ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार, 2008 से 2010 के बीच हुई इस खरीददारी में अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिसके बाद ब्यूरो ने कांड संख्या 78 की जांच कर प्रारंभिक तौर पर शिकायत को सही पाया। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस खरीददारी में कितने का गबन हुआ है।
विज्ञापन


ब्यूरो ने इस मामले में शुक्रवार को एक प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिकी में तत्कालीन अस्पताल अधीक्षक डॉ. कैप्टन एनपी यादव समेत कुल 14 डॉक्टरों और कर्मचारियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही छह आपूर्तिकर्ताओं पर भी मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त बनाए जाने वालों में डॉ. वात्सयान समेत कई डॉक्टर, क्लर्क व स्टोरकीपर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed