{"_id":"094182b2-3d5f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"medal-of-honor-honors-to-shahrukh-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख को मोरक्को का ‘मेडल ऑफ ऑनर’ सम्मान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शाहरुख को मोरक्को का ‘मेडल ऑफ ऑनर’ सम्मान
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 03 Dec 2012 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को मोरक्को के राजकुमार ने 12वें मोरक्को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रतिष्ठित ‘मेडल ऑफ ऑनर’ सम्मान से नवाजा है। भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के मौके पर शाहरुख, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, श्रीदेवी, शर्मिला टैगोर और तब्बू समेत कई बॉलीवुड सितारे इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। शाहरुख दूसरे ऐसे बॉलीवुड अभिनेता हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है, इससे कुछ साल पहले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को मोरक्को के राजा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया था।
विज्ञापन
शाहरुख ने मेडल के साथ अपनी एक फोटो ट्विटर पर डाली है। अभिनेता ने इस सम्मान के लिए मोरक्को के प्रिंस का आभार जताते हुए लिखा है, इस सम्मान और खुशियों के लिए आपका धन्यवाद! शाहरुख ने मोरक्को सहित दुनियाभर से उन्हें शुभकामनाएं भेजने वाले अपने प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मोरक्को के राजा और राजकुमार बेहद शानदार थे और उनकी मेहमाननवाजी और फिल्म फेस्टिवल का आयोजन लाजवाब। शाहरुख ने आगामी 8 दिसंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन