फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mba and btech degree holders apply for peon

एमबीए, बीटेक वाले भी बनना चाहते हैं चपरासी

Mon, 03 Dec 2012 09:55 AM IST
अखिलेश मिश्र/इलाहाबाद
अखिलेश मिश्र/इलाहाबाद Updated Mon, 03 Dec 2012 09:55 AM IST
विज्ञापन
mba and btech degree holders apply for peon

जरा सोचिए! किसी सरकारी दफ्तर में एमबीए डिग्रीधारी झाड़ू लगाता मिले, बीटेक पास आपके लिए पानी लाए और आईएएस मेंस दे चुका कोई युवा मेज-कुर्सी साफ करता मिले तो कैसा महसूस होगा। सोचना अजीब लग सकता है लेकिन कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी चपरासी, चौकीदार के पदों के लिए जिस तरह के आवेदन हो रहे हैं, उससे लग रहा कि आने वाले दिनों में कई दफ्तरों में ऐसा ही होगा।

विज्ञापन


एसएससी की ओर से इन दिनों एमटीएस (मल्टी टॉस्किंग स्टाफ) की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में चपरासी, दफ्तरी, जमादार, फर्राश, चौकीदार और माली सहित कई पदों पर भर्ती के लिए एमबीए, बीटेक, बीएड डिग्री धारकों के अतिरिक्त एसएससी, बैंकिंग, सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हो रहे बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसएससी मध्य क्षेत्र में एमटीएस के मात्र 31 पदों के लिए अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक फॉर्म पहुंच चुके हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरवाने वाले विशेषज्ञों और विभागीय सूत्रों का दावा है कि इनमें कई अभ्यर्थी विशेषज्ञता डिग्री वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पद के लिए 16 हजार से अधिक आवेदक
एमटीएस आवेदन के लिए अंतिम तिथि सात दिसंबर है। जिस तेजी से आवेदन पहुंच रहे हैं, संभावना है कि सात तक पांच लाख से अधिक आवेदन पहुंच जाएंगे। कुल पद 31 हैं यानी एक पद के लिए 16 हजार से अधिक आवेदक। जाहिर है मुकाबला कठिन होगा। विभागीय लोगों की मानें तो इसमें बड़ी संख्या एमबीए, बीटेक, बीएड समेत ऐसी डिग्री वालों की है जिन्हें नौकरी की गारंटी माना जाता है।

मेंस वाले भी लाइन में
केवल एमबीए, एमसीए, बीटेक डिग्रीधारी ही नहीं, सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे कई अभ्यर्थी जो मेंस दे चुके हैं, वह भी भाग्य आजमा रहे हैं। चपरासी, जमादार, फर्राश, चौकीदार और माली जैसे पदों के लिए विशेष योग्यता वाले अभ्यर्थियों के आवेदन से एसएससी के अधिकारी भी हैरान हैं।


विशेषज्ञता वाले आवेदक अधिक
केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ के पदों पर भर्ती के लिए 10 नवंबर से ऑन लाइन और ऑफ लाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि सात दिसंबर रखी गई है। एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े केन्द्रीय कार्यालय आते हैं। विभागीय कर्मचारियों और एसएससी ऑन लाइन आवेदन में छात्रों की मदद करने वाले कटरा स्थित साइबर कैफे के प्रोपाइटर शुभम तथा अल्लापुर में साइबर कैफे चलाने वाले रवि गुप्ता की मानें तो कुल आवेदकों में एमबीए-बीटेक डिग्री वाले भी कई आवेदक हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा एमसीए, बीएड डिग्रीधारी, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, एसएससी सहित बैंकिंग परीक्षा में शामिल हो चुके अभ्यथियों की संख्या भी काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed