{"_id":"18d1aa2e3cf362035c461cdd10895d11","slug":"mayhem-in-market-continues-rupee-slides-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, 68 पार रुपया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, 68 पार रुपया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर के मुकाबले पिट रहे रुपए को कुछ नहीं सूझ रहा और वह गिरावट के नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। वहीं, शेयर बाजार भी खुलते ही बेहोश हो गया। हालांकि शाम को शेयर बाजार थोड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स 28 अंकों की बढ़त के साथ 17996.15 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 2.5 अंक की गिरावट के साथ 5285 पर बंद हुआ। बुधवार को भी यही आलम रहा और रुपया 68 का स्तर पार कर गया था।
विज्ञापन
शाम तक शेयर मार्केट में 650 अंक की रिकवरी के बाद रुपए में भी मामूली रिकवरी हुई है। फिलहाल रुपया डॉलर के मुकाबले 68.80 पर बना हुआ है।
मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार खुला, तो खुलते ही बेहोश हो गया। इस बीच सोना 35 हजार की ओर बढ़ रहा है।
आज रुपए के गिरने की वजह कुछ खास बताई गई। सीरिया के खिलाफ अमेरिका के सैन्य हमले की आशंका के चलते एशियाई शेयर बाजारों और करेंसी में भारी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
पढ़ें:- जानिए, क्यों हो रही है रुपए की जबर्दस्त पिटाई
इसकी वजह से घरेलू बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड बढ़कर 9 फीसदी पर पहुंच गई है।
10.45 बजे आंशिक रूप से कंवर्टिबल रुपया 68 पर कारोबार कर रहा था, जो मंगलवार को 66.24 के स्तर पर था।
पढ़ें:- रुपये की कीमत गिरने से पढ़ाई पर ये होगा असर
इस बीच बीएसई सेंसेक्स 418.68 अंक गिरकर 17549.40 तक आ गया, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 140.35 अंक टूटकर 5147.10 पर कराह रहा है।
10.45 पर सेंसेक्स में 2.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 2.65 फीसदी नीचे था।
पढ़ें:- और महंगा होगा सोना, 35 हजार तक पहुंच सकता है भाव
शेयर बाजार और रुपए के बीच जहां गिरने की होड़ लगी है, वहीं सोना मौके का फायदा उठाकर रोज उछल रहा है।
बुधवार सवेरे सोने के दाम कुलांचे मारते हुए 34,420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।