{"_id":"bb5e1f4e-555d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mayawati-will-create-obstacle-for-modi-to-become-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे: मायावती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे: मायावती
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 03 Jan 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि वह किसी भी सूरत में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री नहीं बनने देगी। लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में मायावती ने कहा कि मोदी का पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, इसलिए बसपा उन्हें प्रधानमंत्री बनने से रोकने की हरसंभव कोशिश करेगी।
विज्ञापन
मायावती ने यूपी की सपा सरकार पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा केवल मुस्लिम समाज को धोखा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि दलितों की तरह की मुसलमानों को भी आबादी के आधार पर 18 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन सरकार अभी तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि सपा की मंशा मुसलमानों को आरक्षण देना नहीं, बल्कि खोखले वादे करके केवल वोट हासिल करना है।
विज्ञापन